शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव​ | Hindalco Q1 Results: मुनाफा 75% बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू में 32% का उछाल​ | श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा शतक, फ्लॉप रही टीम इंडिया की गेंदबाजी, प्रैक्टिस मैच में ही श्रीलंका ने खोली भारत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को मिली नई टीम, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर​

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट फैंस IPL सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। IPL शुरु होते है फैंस अपनी अपनी टीम का दिल से सपोर्ट भी करते हुए नजर आते हैं। वहीं IPL की खबरों को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर नजरे बनाए रहते हैं। IPL 2027 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ […]

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट फैंस IPL सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। IPL शुरु होते है फैंस अपनी अपनी टीम का दिल से सपोर्ट भी करते हुए नजर आते हैं। वहीं IPL की खबरों को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर नजरे बनाए रहते हैं। IPL 2027 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते काफी समय से यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि MI के कप्तान हार्दिक पंड्या IPL 2027 में नई टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

अब खबर साफ हो गई है कि हार्दिक पंड्या किस टीम के लिए खेलने वाले हैं। इसी के साथ ही खबर सामने आ रही है कि हार्दिक पंड्या जिस टीम का हिस्सा बनने वाले हैं उन्हें उस टीम का कप्तान भी बनाया जाने वाला है, तो आइए हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि हार्दिक पंड्या IPL 2027 में किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

IPL 2027 में किस टीम की कप्तानी संभालेंगे Hardik Pandya

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते IPL सीजनों ने MI टीम के लिए खेलने वाले और टीम की कमान संभालने वाले खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अब नई टीम के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत करने वाले हैं। बता दें कि IPL 2027 में हार्दिक पंड्या कोलकात नाइट राइडर्स टीम KKR का हिस्सा बनने वाले हैं।

इसी के साथ KKR की फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी भी सौंपने वाली है। दरअसल बीते IPL सीजन 2026 में KKR की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है।

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास

इसलिए अब अजिंक्य रहाणे IPL 2027  में नजर नहीं आने वाले हैं। इसी बीच KKR की फ्रेंचाइजी ने बेहतरीन दिमाग लगाते हुए हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया है। इसी के साथ ही टीम की कमान भी हार्दिक पंड्या के हाथों में सौंप सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी मौजूदा समय में इस बात की अधिकारिक पुष्टि नही हुई है कि ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और KKR फ्रेंचाइजी के बीच कैसा कॉन्ट्रैक्ट हुआ है।

कैसा रहा हार्दिक पंड्या का अब तक का IPL करियर

अगर हम हार्दिक पंड्या के अभी तक खेले गए IPL क्रिकेट करियर की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने अभी तक कुल 162 मैच खेले हैं। इन 162 मैचों में खिलाड़ी ने 27 से भी ज्यादा के औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 2955 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

वहीं हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी की बात करें तो उसमें खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 82 विकेट किए हैं। इसी के साथ ही अपने करियर में खिलाड़ी GT को IPL का खिताब जितवाया है, वहीं 2 बार फाइनल पहुंचाया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY