गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बुढ़ापे में हर महीने 50 हजार पेंशन चाहिए? जानिए कितना फंड है जरूरी​ | हर सपना सुबह तक याद क्यों नहीं रहता? पता चल गई असली वजह​ | Jos Buttler की धमाकेदार वापसी, Pollard का World Record तोड़ Manchester Super Giants को दिलाई रोमांचक जीत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तेज रफ्तार, सामने आया जानवर और फिर मौत… जानिए कैसे हुआ आबान की कार का एक्सीडेंट​

Aaban Ahmed Death: माफिया से नेता बने अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद […]

Aaban Ahmed Death: माफिया से नेता बने अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. इस हादसे में आबान के साथ उसके साथी सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आबान अहमद अपने साथियों के साथ कार से झांसी की ओर जा रहा था. जब उनकी कार झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में NH27 पर पहुंची, तभी अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

ये भी पढे़ं

2 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस और राहत टीम ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद आबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, कार में सवार तीन अन्य घायलों का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद अतीक अहमद का चौथे नंबर का बेटा अजहम झांसी पहुंचा. पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी होने के बाद अजहम को शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं अजहम ने अपील करते हुए कहा कि जेल में उसके भाइयों को भी मिट्टी में शामिल होने की अनुमति दी जाए.

एक बार फिर चर्चा में आया अतीक अहमद का परिवार

अबान अहमद की मौत के बाद अतीक अहमद का परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की झांसी में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी. इसके कुछ दिनों बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

परिवार को लगा एक और बड़ा झटका

अब सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया है. बताया जा रहा है कि वह अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जा रहा था, जो इस समय झांसी जेल में बंद है. इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY