शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव​ | Hindalco Q1 Results: मुनाफा 75% बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू में 32% का उछाल​ | श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा शतक, फ्लॉप रही टीम इंडिया की गेंदबाजी, प्रैक्टिस मैच में ही श्रीलंका ने खोली भारत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिलेगी हार, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताई टीम की कमजोरी​

भारतीय टीम को इस महीने की 15 तारीख से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए हाल ही में बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली यह टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 […]

भारतीय टीम को इस महीने की 15 तारीख से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है, जिसके लिए हाल ही में बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली यह टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 का हिस्सा है।

ऐसे में यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है, दोनों टीमें सीरीज में जीत की पूरी कोशिश करेंगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दीपदास गुप्ता के लिए बड़ी चिंता जताई है। तो आइए आपको इस बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

दीपदास गुप्ता ने बताई Team India की सबसे बड़ी कमजोरी

हाल ही दीप दासगुप्ता ने बातचीत करे दौरान कहा कि

“मुझे भारतीय टीम के गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी की चिंका हो रही है। अगर हम साउथ अफ्रिका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में बल्लेबाजी क्रम को देखते हैं, तो ऐसे में हम भारतीय टीम का एक नया बल्लेबाजी क्रम देखने को मिलता है।”

दीपदास गुप्ता ने कहा कि

“मैं इसे डर नहीं कहूंगा, लेकिन ये चिंता वाली बात तो है ही।”

श्रीलंका के खिलाफ आसान नहीं है सीरीज

इस दौरान दीपदास गुप्ता ने कहा कि

“श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाज अपने आपको क्रिज पर जीतनी जल्दी ढाल लेंगे उनके लिए उतना है बेहतर होगा, क्योंकि श्रीलंका की पीच पर गेंद टर्न होती है। ऐसे में स्पिनर गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी ज्यादा मदद मिलती है।”

ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने कैसा प्रदर्शन दिखाएंगे फैंस के लिए यह बड़ा सवाल है। इसी के साथ आगे दासगुप्ता ने कहा कि

“श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत उनके स्पिनर गेंदबाज हैं, अगर भारतीय टीम के बल्लेबाज उनके सामने अपना विकेट बचा लेते हैं तो ऐसे में वह सीरीज में कायम रह सकते हैं।”

WTC फाइनल को लेकर भी है परेशानी

दीप दासगुप्ता ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC को लेकर भी बड़ी चिंता जताई है। दीपदास गुप्ता ने कहा कि

“भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अभी इस WTC चक्र के कुल 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसमें दो श्रीलंका के खिलाफ, 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम को फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो इन सभी मैच में जीत हासिल करनी होगी। जो भारतीय टीम के लिए एक कड़ी और बड़ी चुनौती है।”

श्रीलंका दौरे के लिए Team India

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुधार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह या फिर आकिब नबी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY