गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल​ | असम में रेड, केरल में ऑरेंज, कैसे तय होते हैं बारिश के रंगों वाले अलर्ट, क्या है मतलब?​ | AI के डर से लोग बेच रहे थे शेयर, LIC ने मौका देखकर खरीदे और 35 दिन में बना लिए 21,000 करोड़!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन! डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी डिडक्शन क्लेम, ऐसे खुल रही टैक्स फ्रॉड की पोल​

इनकम टैक्स विभाग ने नई टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर डेटा की मदद से ऐसे कई मामले पकड़े हैं, जिनमें लोगों ने गलत तरीके से टैक्स में छूट लेने की कोशिश की थी. वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी लोकसभा में दी. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे लोगों, कंपनियों और कुछ […]

इनकम टैक्स विभाग ने नई टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर डेटा की मदद से ऐसे कई मामले पकड़े हैं, जिनमें लोगों ने गलत तरीके से टैक्स में छूट लेने की कोशिश की थी. वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी लोकसभा में दी. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे लोगों, कंपनियों और कुछ बिचौलियों की पहचान हुई, जो गलत टैक्स क्लेम करने में मदद कर रहे थे.

डेटा से कैसे पकड़ी जा रही है गड़बड़ी?

इनकम टैक्स विभाग अब चोरी रोकने के लिए डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है. यह सिस्टम बैंक के लेनदेन, GST रिकॉर्ड, TDS, TCS और प्रॉपर्टी खरीद जैसी जानकारियों को देखता है.इन जानकारियों से विभाग पता लगाता है कि किसी ने अपनी कमाई कम तो नहीं बताई या जरूरत से ज्यादा टैक्स छूट तो नहीं मांगी. अगर कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसकी जांच की जाती है.

लोगों को गलती सुधारने का मौका

इनकम टैक्स विभाग ने अभियान शुरू किया है. इसके जरिए लोगों को बताया जाता है कि अगर टैक्स रिटर्न में कोई गलती हुई है, तो उसे ठीक कर लें.इस अभियान में लोगों को सही जानकारी देकर समय पर सही टैक्स भरने के लिए प्रेरित किया जाता है.

फर्जी टैक्स दावों में शामिल लोगों पर कार्रवाई

इनकम टैक्स विभाग अब दूसरे जांच एजेंसियों के साथ मिलकर भी काम कर रहा है. जांच में कुछ ऐसे टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले लोगों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पहचान हुई है, जो गलत दावे कराने में मदद करते थे.

ऐसे मामलों में ईवेरिफिकेशन, सर्वे, तलाशी, दोबारा जांच, जुर्माना और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.डेटा और डिजिटल टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से विभाग टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने और गलत लाभ लेने वालों पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY