गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 का नया टीज़र आउट: सलमान खान के ‘तथास्तु’ और ‘वरदान’ ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्या होगी इस बार की थीम!​ | England vs Pakistan Test: Pope-Lawrence की टीम में वापसी, Root के हाथ कमान​ | यूपी की कांवड़ यात्रा में होता है बवाल, बिहार-झारखंड से क्यों नहीं आतीं ऐसी तस्वीरें?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद इन 6 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लगातार अनदेखी की वजह से मजबूरन लेना पड़ा फैसला​

Gautam Gambhir: बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जिसके बाद क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल बीते काफी समय से रहाणे को भारतीय टीम में वापसी करने का मौका नहीं दिया जा रहा था। यही कारण है कि अब […]

Gautam Gambhir: बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जिसके बाद क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल बीते काफी समय से रहाणे को भारतीय टीम में वापसी करने का मौका नहीं दिया जा रहा था। यही कारण है कि अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है।

रहाणे के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद एक के बाद एक सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है जो कभी भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारुप में टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे लेकिन लगातार मौका न मिलने के कारण खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ही ले लिया।

लिस्ट में सबसे पहले हैं धवन और अश्विन

बीते सालों में टेस्ट प्रारुप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने अगस्त 2024 में क्रिकेट के सभी प्रारुपो से सन्यांस लेने का ऐलान कर दिया था। बता दें कि शिखर धवन साल 2010 में भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। जिसके बाद साल 2013 में वह टीम के लिए तीनों प्रारुपो में खेलने लगे थे। इस दौरान खिलाड़ी ने टीम के लिए 34 टेस्ट मैच, 167 ODI और 68 T20 मैच खेले हैं।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडू के बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है जिन्होंने साल 2011 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। वही साल 2024 में खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया इन सालों में अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 160 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमे खिलाड़ी ने कुल 537 विकेट अपने नाम किए।

Gautam Gambhir के कोचिंग में रोहित और विराट ने भी लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैच के दौरान एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। फैंस लगातार इन दोनों ही खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते आ रहे है। बता दें कि साल 2013 में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में डेब्यू किया था।

वहीं विराट कोहली ने साल 2011 में डेब्यू किया था। जहां रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं, वहीं दूसरी ओर विराट कोहली टीम के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही शानदार देखने को मिला है।

पुजार भी रह चुके हैं भारतीय टीम का अहम हिस्सा

भारतीय टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार ने साल 2010 टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। जिसके बाद वह साल 2013 में भारतीय टीम के लिए अहम हिस्सा बन गए थे। अपने करियर में खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए कुल 130 टेस्ट मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खिलाड़ी ने 43.60 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 7195 रन जोड़े हैं।

बता दें कि पुजारा ने राहुल द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आने लगे और टीम को कभी भी द्रविड़ की कमी महसूस नहीं होने दी। साल 2025 में खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा बोल दिया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY