शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव​ | Hindalco Q1 Results: मुनाफा 75% बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू में 32% का उछाल​ | श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा शतक, फ्लॉप रही टीम इंडिया की गेंदबाजी, प्रैक्टिस मैच में ही श्रीलंका ने खोली भारत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुंह पर चिकन विंग्स, केसर का लेप… 9 कुत्तों की बलि से सनसनी, कर्नाटक में जादू-टोने का खौफनाक खेल.​

Karnataka News: कर्नाटक के हावेरी जिले स्थित सवनूर तालुक से एक बेहद विचलित और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मंतागानी, कलासुर, खत्तीमत्तूर और कल्लाकोटी गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के किनारे 9 से अधिक कुत्तों के शव संदेहास्पद स्थिति में मिले हैं. शुरुआती साक्ष्यों से स्पष्ट हो रहा है कि अंधविश्वास […]

Karnataka News: कर्नाटक के हावेरी जिले स्थित सवनूर तालुक से एक बेहद विचलित और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मंतागानी, कलासुर, खत्तीमत्तूर और कल्लाकोटी गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के किनारे 9 से अधिक कुत्तों के शव संदेहास्पद स्थिति में मिले हैं. शुरुआती साक्ष्यों से स्पष्ट हो रहा है कि अंधविश्वास और काला जादू करने के उद्देश्य से इन बेज़ुबान जानवरों की हत्या की गई है. घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा और भय का माहौल व्याप्त है.

जानकारी के मुताबिक, सवनूर तालुक के मंतागानी और खत्तीमत्तूर मार्ग पर जब सुबह किसान और ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने सड़क किनारे कुत्तों के शव पड़े देखे. मृत पाए गए कुत्तों में 5 मादा और 4 नर कुत्ते शामिल हैं. उनके मुंह को रस्सी से कसकर बांधा गया था. इसके अलावा शवों पर केसर का लेप लगाया गया था और पास में चिकन विंग्स रखे गए थे, जो स्पष्ट रूप से काले जादू की ओर इशारा करते हैं.

अंधविश्वास के इस अनोखे रूप से हैरान हुए लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अक्सर मुर्गों या अंडों का इस्तेमाल करके काला जादू करने के मामले सुने हैं, लेकिन बेज़ुबान कुत्तों की इस तरह से बेरहमी से हत्या कर टोटका करने की घटना से हर कोई स्तब्ध है. चूंकि यह घटना खेतों की ओर जाने वाली तीन प्रमुख सड़कों के ठीक पास घटी है, इसलिए ग्रामीण अपने परिवारों की सुरक्षा और क्षेत्र में सक्रिय असमाजिक/तांत्रिक तत्वों को लेकर गहरे खौफ में हैं.

पुलिस से त्वरित जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

यह कृत्य किस मकसद से और किसके द्वारा अंजाम दिया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस विभाग से गुहार लगाई है कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जाए और बेज़ुबान जानवरों की हत्या करने वाले दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY