रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: ‘बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion’​ | यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी के बावजूद ड्रा हो रहा था मैच अंतिम ओवर में 16 रनों की थी जरूरत तभी सिराज ने चौके छक्के की बारिश कर दिलाई जीत​ | खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? जानें इसके पीछे की वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Saharanpur: पति को छोड़ घर से भागी बीवी, 6 महीने के बेटे को भी ले गई साथ… लेकिन प्रेमी ने मासूम को मारकर नाले में फेंका​

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित गंगोह थाना क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों गांव से एक बेहद खौफनाक और हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. यहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चक्कर में एक मां अपने 6 महीने के मासूम बेटे समीर को लेकर अचानक लापता हो गई. पुलिस ने महिला को हापुड़ से […]

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित गंगोह थाना क्षेत्र के दौलतपुर छन्नों गांव से एक बेहद खौफनाक और हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. यहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चक्कर में एक मां अपने 6 महीने के मासूम बेटे समीर को लेकर अचानक लापता हो गई. पुलिस ने महिला को हापुड़ से तो सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन उसके 6 माह के मासूम बच्चे का शव मेरठ के सोहराब गेट स्थित एक नाले से बरामद हुआ. पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर मासूम बेटे की हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है.

घटनाक्रम की शुरुआत 12 जुलाई को हुई थी. पीड़ित पति इमरान के मुताबिक, 12 जुलाई को उसकी पत्नी अपने 6 महीने के बेटे समीर को साथ लेकर गंगोह कस्बे में दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी. देर शाम तक जब मांबेटा वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने हर जगह तलाश की. कोई सुराग न मिलने पर 22 जुलाई को गंगोह थाने में औपचारिक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.

हापुड़ में प्रेमी के घर मिली महिला, गायब था मासूम समीर

पुलिस जांच के दौरान महिला की लोकेशन हापुड़ में ट्रैक हुई. 26 जुलाई को महिला हापुड़ जिले के मुदाफरा गांव में विशाल नाम के युवक के घर से बरामद की गई. हालांकि, उस समय उसका 6 महीने का बच्चा उसके साथ नहीं था. पूछताछ में महिला ने कुबूल किया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी विशाल से जानपहचान हुई थी, जो धीरेधीरे प्रेमसंबंध में बदल गई.

‘बच्चे को साथ नहीं रख सकता…’: मेरठ के बस अड्डे की खौफनाक कहानी

महिला से हुई पूछताछ में बच्चे की मौत से पर्दा उठा. महिला 12 जुलाई की रात अपने बेटे को लेकर मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर प्रेमी विशाल से मिली थी. आरोपी विशाल ने महिला से साफ कहा कि वह इस बच्चे को अपने घर नहीं ले जा सकता. इसके बाद वह बच्चे को अपने किसी दोस्त के पास सुरक्षित छोड़ने का बहाना बनाकर ले गया. अगले दिन मेरठ के सोहराब गेट इलाके के एक नाले से 6 माह के मासूम समीर का शव बरामद हुआ. आरोप है कि प्रेमी ने ही बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए नाले में फेंक दिया था.

मेरठ के नौचंदी थाने में ट्रांसफर हुई ‘जीरो FIR’

सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित पति इमरान की तहरीर पर गंगोह थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली गई है. क्योंकि हत्या और शव बरामदगी की मुख्य घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से जुड़ी है, इसलिए केस की पूरी फाइल और विवेचना की प्रति मेरठ पुलिस को भेजी जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY