शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
संसद परिसर में विपक्ष के चढ़ावा चोरी स्वांग से भड़के सनातनी, साधु-संतों ने की पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता रद करने की मांग​ | PM Kisan Yojana: किसानों को 3.15 लाख करोड़ का तोहफा मिला, लेकिन 24वीं किस्त कब आएगी? इस तारीख पर चर्चा​ | महंगाई की मार: टूथपेस्ट से लेकर पेंट तक महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान! त्योहारों से पहले बढ़ेंगी कीमतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Police Constable Result : यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती का रिजल्ट जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST​

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट बोड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। 8 से 10 जून तक हुई थी […]

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट बोड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।

8 से 10 जून तक हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 20 जून से 23 जून तक उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की गई और अब लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

17 अगस्त से शुरू होगी DV/PST प्रक्रिया

बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

सितंबर में होगी PET

DV और PST में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बाद में जारी होंगे नॉर्मलाइज्ड अंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी तिथि और प्रक्रिया की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY