गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ​ | नैनी से प्रतापगढ़ और फिर चित्रकूट… जानिए कहां और कैसे रखे गए अतीक-अशरफ के तीनों हत्यारे?​ | सोना लाओ, कमीशन पाओ! Gold Monetisation Scheme में ज्वैलर्स को मिलेगा 1% तक का डायरेक्ट इंसेंटिव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में बच्ची का रेप-मर्डर केस: दरिंदे सिपाही ने वर्दी से खून के धब्बे मिटाए थे, बच्ची के अंतिम संस्कार के दिन मां ने बेटे को दिया जन्म​

Gorakhpur Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डायल112 में तैनात सिपाही की दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में एक ओर परिवार अपनी बेटी को अंतिम विदाई दे रहा था, तो दूसरी ओर उसकी मां ने एक बेटे को […]

Gorakhpur Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डायल112 में तैनात सिपाही की दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में एक ओर परिवार अपनी बेटी को अंतिम विदाई दे रहा था, तो दूसरी ओर उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया. परिवार का कहना है कि पांच बहनों के बाद घर में बेटे के आने की खुशी भी बेटी की मौत के गम में दब गई. परिजनों ने बताया कि मासूम की सबसे बड़ी इच्छा थी कि उसका एक छोटा भाई हो, जिसे वह हर साल राखी बांध सके.

पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई की रात बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देकर जिला अस्पताल से घर लौट रही थी. इसी दौरान डायल112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसे रास्ते में रोका और बहलाफुसलाकर बाइक पर बैठा लिया. आरोपी बच्ची को शहर से दूर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया और बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि हत्या के बाद उसने बच्ची के हाथ पीछे बांधकर शव नदी में फेंक दिया और वापस पुलिस लाइन लौटकर वर्दी पर लगे खून के धब्बे साफ कर दिए.

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जांच के दौरान पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में बच्ची एक बाइक पर जाती दिखाई दी. वाहन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची. पूछताछ में आरोपी सिपाही अभिषेक यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वह गाजीपुर का रहने वाला है और गोरखपुर में डायल112 पर तैनात था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दरिंदगी की परतें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के साथ बेहद क्रूरता की गई थी. रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं, निजी अंगों पर गंभीर चोटें थीं और पेट पर भी गहरे घाव मिले. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रेप के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया. आरोपी की निशानदेही पर करीब 36 घंटे बाद नदी से शव बरामद किया गया.

आरोपी बर्खास्त, NSA के तहत होगी कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. गुरुवार को जब आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो वहां मौजूद वार्ड बॉय और नर्सों ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह उसे वहां से निकाला.

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी पहले भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका था और बाद में उसकी सेवा में बहाली हुई थी. अब इस जघन्य अपराध के बाद उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं परिवार आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY