शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
40 लाख के बीमा के लिए पति बना हैवान… लव मैरिज के 2 साल बाद पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई कार​ | Maruti Brezza vs Renault Kiger: 10 लाख के बजट में कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार और वैल्यू फॉर मनी?​ | GST कलेक्शन में बड़ा उछाल! जुलाई में सरकार की कमाई ₹2.11 लाख करोड़ के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चंदा चोरी, पेपर लीक, E20… अखिलेश यादव ने बदायूं में सरकार को घेरा, बताया- यूपी चुनाव में क्या होगा मुद्दा?​

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बदायूं की सभा से भाजपा पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की विदाई तय है और पीडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव को हिंदूमुस्लिम मुद्दे पर ले जाना चाहती है, लेकिन गोरखपुर सहित […]

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बदायूं की सभा से भाजपा पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की विदाई तय है और पीडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव को हिंदूमुस्लिम मुद्दे पर ले जाना चाहती है, लेकिन गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष होकर जनता के साथ न्याय करने की अपील की और कहा कि सत्ता बदलने पर बीजेपी अधिकारियों का साथ नहीं देगी, इसलिए कानून के अनुसार काम करें.

ने साफ कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार जाने वाली है और पीडीए की सरकार आएगी. बीजेपी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की 250 से अधिक सीटों की सफलता से घबराई हुई है. उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर बेईमानी की तैयारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जानबूझकर गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा करके आया ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख सकें. जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ, उसका हिस्सा बारिश में बह गया और आगे भी धंसने की आशंका है.

जनता के दबाव में प्रधान का इस्तीफा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिन बीजेपी सांसदों पर जनता का दबाव था, उनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. उन्होंने कहा कि जो सरकार पहले जनता की आवाज नहीं सुनती थी, अब उसे सुनने के लिए मजबूर हो गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. प्रदर्शनकारियों को पता है कि लाठी किसने चलाई, लेकिन लाठी चलाने वालों को भी नहीं पता कि आदेश किसका था? उन्होंने कहा कि पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई होती थी, लेकिन अब छात्राओं और महिलाओं के आंदोलन ने सरकार को हिला दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा जंतरमंतर पर आंदोलन कर रहे थे.सरकार जनता के विरोध से घबराकर सफाई देने के लिए चिट्ठियां लिख रही है. छात्राओं और युवतियों के आंदोलन को रचनात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भावनाएं पूरी तरह जायज थीं. सरकार ने 26 हजार स्कूल बंद कर दिए और एक लाख लोगों की नौकरियां छीन लीं.

राम मंदिर चंदा चोरी को अखिलेश ने बताया महापाप

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि भदोही का नाम संत रविदास के नाम पर रखा गया, लेकिन उनके विचारों को अपनाने की कोशिश नहीं की गई. सरकार ने खाली होती कुर्सियों को देखकर जिलों के नाम बदलने की राजनीति शुरू की है.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि श्रद्धा के खिलाफ अपराध और पाप किया गया. बीजेपी ने इस मामले में महाअपराध किया है.राम भी दोषियों को सजा देंगे और जनता भी जवाब देगी. अयोध्या का हर व्यक्ति जानता है कि कथित लूट में कौनकौन शामिल है? एसआईटी को भले ही जानकारी न हो, लेकिन जनता सब जानती है.

इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि यह पूरी तरह सुरक्षित है तो वाहन निर्माता कंपनियां इसकी खुलकर गारंटी दें. दावा किया कि यदि कंपनियां ऐसा नहीं कर रहीं तो उन पर सरकार का दबाव हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY