गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल​ | असम में रेड, केरल में ऑरेंज, कैसे तय होते हैं बारिश के रंगों वाले अलर्ट, क्या है मतलब?​ | AI के डर से लोग बेच रहे थे शेयर, LIC ने मौका देखकर खरीदे और 35 दिन में बना लिए 21,000 करोड़!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, नोएडा में युवती पर जीरो FIR दर्ज; पुलिस जांच में जुटी​

Noida News: दिल्ली के जंतरमंतर पर आयोजित CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रदर्शन […]

Noida News: दिल्ली के जंतरमंतर पर आयोजित CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतरमंतर पर एक प्रदर्शन आयोजित किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान नोएडा के सेक्टर168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी की रहने वाली रुचिका सिंह ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने एक्सप्रेसवे थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि आरोपी रुचिका सिंह की टिप्पणी से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि यह बयान जानबूझकर समाज में विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 352, 353 और 356 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है. चूंकि घटना दिल्ली के जंतरमंतर क्षेत्र की बताई गई है, इसलिए मामले की जांच संबंधित क्षेत्राधिकार वाली पुलिस द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है. उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान संबंधित वीडियो, अन्य डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY