शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सोशल मीडिया या सुप्रीम कोर्ट का फैसला…अचानक 60 हजार अवैध प्रवासी मोरक्को से स्पेन क्यों पहुंचे?​ | कपड़े धोती रही मां, 1 माह की मासूम मुनीता को आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर मार डाला… मिर्जापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात​ | Ayodhya: अयोध्या मेडिकल कॉलेज के छात्र के पास बम बनाने संबंधी नोट्स मिलने से हड़कंप, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

किताब नहीं लाया तो… लेडी टीचर ने पहली कक्षा के छात्र को जड़ा ऐसा थप्पड़, टूट गया दांत​

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के देहली दरवाजा स्थित सेंट जिलानी पब्लिक स्कूल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कक्षा एक में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र द्वारा किताब न लाने पर भड़की महिला शिक्षिका ने उसे थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बच्चे […]

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के देहली दरवाजा स्थित सेंट जिलानी पब्लिक स्कूल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कक्षा एक में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र द्वारा किताब न लाने पर भड़की महिला शिक्षिका ने उसे थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बच्चे का एक दांत टूट गया. घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है.

पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. हयातनगर के सरायतरीन निवासी मोहम्मद इकरार ने बताया कि उनका बेटा तैमूर अली रोजाना की तरह बुधवार सुबह स्कूल गया था. वह गलती से किसी विषय की किताब घर पर ही भूल गया था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर स्कूल की एक शिक्षिका ने मासूम तैमूर को गाल पर जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका एक दांत टूट गया.

छुट्टी के बाद जब बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई, तो उनके होश उड़ गए. परिजनों ने जब स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन कर शिकायत दर्ज कराई, तो उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

पुलिस थाने पहुंचे परिजन, अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण

स्कूल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से नाराज होकर परिजन बच्चे को लेकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचे. पुलिस ने तहरीर लेने के बाद बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया है. पीड़ित पिता ने मांग की है कि स्कूल में किसी भी शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ मारपीट न की जाए ताकि भविष्य में उनके बेटे के साथ दोबारा ऐसी अप्रिय घटना न हो.

समझौते की बात और स्कूल प्रशासन की सफाई

कोतवाल सुधीर पवार ने बताया कि फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है और कोई औपचारिक शिकायत लंबित नहीं है. उधर सेंट जिलानी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य तारिक अली ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं और ऐसा कोई प्रकरण सामने नहीं आया है. बच्चा छोटा है और उसका दूध का दांत था, जो स्वाभाविक रूप से टूट गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY