शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब ये खिलाड़ी संभाल सकता है IPL 2027 में KKR की कप्तानी​ | Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव​ | PF Withdrawal Rules 2026: बेरोजगार होने पर कितना पैसा मिलेगा, कितना रहेगा लॉक?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देवरिया में बेटे ने मां की ईंट से मारकर की निर्मम हत्या, क्या थी वजह?​

यूपी के देवरिया से एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या की वजह जमीन के विवाद को लेकर पारिवारिक कलह बताई जा रही है.दरअसल, देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड में बीती रात संकेषा देवी , पत्नी जयराम चौहान की ईंट से हमला कर […]

यूपी के देवरिया से एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या की वजह जमीन के विवाद को लेकर पारिवारिक कलह बताई जा रही है.दरअसल, देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड में बीती रात संकेषा देवी , पत्नी जयराम चौहान की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई. पहले परिवार में जमकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

इसी दौरान तीसरे नंबर के बेटे, जो शराब का आदी बताया जा रहा है, ने अपनी मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. उन्हें इलाज के लिए आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आरोपी शराबी बेटे ने अपनी मां को मार डाला

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में जमीन के विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता था. बुधवार रात भी वह शराब के नशे में था और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा.

मां ने जब इसका विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी मां संकेषा देवी पर ईंट से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद वार्ड के लोगों ने आरोपी की कड़ी निंदा की. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में इतना चूर था कि उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी.

लोगों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो समाज के लिए नजीर बने, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे. लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख भी जताया.

सलेमपुर सीओ ने दी घटना की जानकारी

सलेमपुर के सीओ गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे थाना सलेमपुर क्षेत्र के पिपरा नाजिर से संकेषा देवी, पत्नी जयराम चौहान की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मृतका के बेटे द्वारा शराब के नशे में अपनी मां की हत्या किए जाने की बात सामने आई है. आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY