गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards​ | तेज रफ्तार, सामने आया जानवर और फिर मौत… जानिए कैसे हुआ आबान की कार का एक्सीडेंट​ | Gut Health Tips: हमारी गट हेल्थ कैसे करती है काम? एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

विधायक के आवास में लगे पेड़ से गिरा कटहल, मालिक को आया गुस्सा कर दी नौकर की पिटाई​

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक विधायक के आवास पर लगे कटहल ने बवाल कर दिया. दरअसल, विधायक के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का अगला शीशा टूट गया. इसके बाद कार सवार लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधायक […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक विधायक के आवास पर लगे कटहल ने बवाल कर दिया. दरअसल, विधायक के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का अगला शीशा टूट गया. इसके बाद कार सवार लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधायक के कर्मचारी व माली तो पीटने के साथ ही आवास में घुसने की कोशिश करने लगे. मामला बढ़ते देख पुलिस को जानकारी दी गई. विधायक के कर्मचारी ने कार और दो पहिया वाहन सवार चार लोगों के खिलाफ गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

मामला, लखनऊ के गाजीपुर का है. यहां एक कार का शीशा कटहल के गिरने से टूट गया. फिर जो तमाशा हुआ हर कोई हैरान रह गया. बहराइच निवासी मोहम्मद जुबराइल ने बताया कि वह पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव के इंदिरानगर स्थित आवास पर काम करता है. 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे आवास परिसर में कटहल तोड़ा जा रहा था. इस दौरान वह और कर्मचारी सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक रहे थे ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे.

इसी बीच एक स्कॉर्पियो नहीं रुकी और उसी समय पेड़ से कटहल गिरने से कार का अगला शीशा टूट गया. कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से माफी मांगते हुए शीशा बदलवाने की बात कही, लेकिन वे नहीं माने. कुछ देर बाद कार सवार अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और जुबराइल के साथ मारपीट कर दी. साथ ही विधायक के आवास में घुसने का भी प्रयास किया. आसपास के लोग जुटने पर सभी मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने इस मामले मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY