मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record​ | जब मिर्गी की दवाएं काम न करे…बच्चों में ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी को समझें​ | बरेली में गौरक्षक-यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा… ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanpur News: 6 महीने तक चाय में क्या मिलाती रही पत्नी? पति और सास-ससुर सब बीमार, CCTV कैमरे में हुआ रिकॉर्ड​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पतिपत्नी के विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हिमांशु गुप्ता ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी पत्नी पिछले […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पतिपत्नी के विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हिमांशु गुप्ता ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी पत्नी पिछले करीब छह महीने से परिवार के लोगों की चाय में स्लो पॉइजन मिलाकर पिला रही थी. इस दौरान उनके मातापिता की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और बाद में उन्हें भी खून की उल्टियां होने लगीं. इसके बाद उन्हें पूरे मामले पर शक हुआ.

हिमांशु के मुताबिक, उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को ज्योति गुप्ता से हुई थी, जो चौबेपुर के एक सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं. उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी का व्यवहार बदलने लगा. घर में आए दिन विवाद होने लगे और इसी बीच उनके मातापिता की तबीयत लगातार खराब रहने लगी. दोनों के सीने में दर्द, कमजोरी और खून की उल्टियों जैसे समान लक्षण दिखाई दिए. डॉक्टरों ने जांच के बाद आशंका जताई कि यह किसी रासायनिक पदार्थ के सेवन का असर हो सकता है.

चाय में कुछ मिलाते हुए मां ने देखा

हिमांशु का कहना है कि एक दिन उनकी मां ने पत्नी को चाय बनाते समय उसमें कुछ मिलाते हुए देखा. पूछने पर पत्नी ने इसे इलायची बताया, लेकिन खुद चाय पीने से बचती रही. इस घटना के बाद परिवार का शक और गहरा गया. सच्चाई जानने के लिए घर के किचन और अन्य जगहों पर गुप्त कैमरे लगवाए गए. हिमांशु का दावा है कि कैमरों में पत्नी कई दिनों तक चाय में किसी अज्ञात पदार्थ को मिलाती हुई दिखाई दी.

पत्नी घर छोड़कर चली गई

पति का कहना है कि बाद में जब उन्होंने पत्नी को कथित CCTV फुटेज दिखाई, तो वह घर छोड़कर चली गई. उनका यह भी आरोप है कि समझौते की कोशिश के दौरान पत्नी से पूछा गया कि वह चाय में क्या मिलाती थी, लेकिन उसने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने पत्नी को घर वापस लाने से मना कर दिया.

पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

हिमांशु ने 23 जुलाई को कथित CCTV फुटेज और डॉक्टरों की रिपोर्ट के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के बाद 25 जुलाई को आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दूसरी ओर, पत्नी ने भी अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है.

डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY