सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ठाणे के उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी बेटी, मां ने चुनरी से घोंट दिया गला​ | Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, संसद की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित​ | जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Cup 2027 के लिए Farokh Engineer की सलाह: रोहित-वैभव की ओपनिंग जोड़ी और Gill को मिडिल ऑर्डर में मौका​

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना ​​है कि रोहित के साथ […]

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना ​​है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी।

इंजीनियर ने पीटीआई से कहा, ‘‘आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है। गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं। इसके अलावा वनडे में बाएंदाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा। मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।’’

इंजीनियर ने कहा, ‘‘सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है। विराट कोहली तीसरे और गिल चौथे नंबर
नंबर पर आ सकते हैं। इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी।’’
सूर्यवंशी ने जिंबॉब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इंजीनियर ने कहा कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को भारत की वनडे टीम में शामिल करने का यही सही समय है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग वनडे और टी20 में इतना अंतर क्यों करते हैं। वह रन बना रहा है और उसमें पारी की शुरुआत करने का आत्मविश्वास भी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY