सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Parliament Monsoon Session NEET Paper Leak Bill: पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, संसद की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए स्थगित​ | जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग​ | धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर सियासी घमासान, भाजपा ने ‘जिंदाबाद’ तो विपक्ष ने ‘पेपर चोर’ के लगाए नारे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

शुक्र का कन्या राशि में महागोचर: Business और Career में तरक्की के संकेत, जानें किन राशियों के आएंगे Good Days​

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन विशेष माना जाता है। शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, सौंदर्य, रोमांस, कला, और ऐश्वर्य का प्रतीक हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से 1 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शुक्र सूर्य की राशि सिंह से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।  सबसे खास बात यह […]

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन विशेष माना जाता है। शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, सौंदर्य, रोमांस, कला, और ऐश्वर्य का प्रतीक हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से 1 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शुक्र सूर्य की राशि सिंह से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 
सबसे खास बात यह है कि कन्या राशि के स्वामी बुध है और बुधशुक्र के बीच गहरी मित्रता मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का अपने मित्र ग्रह बुध की राशि में आना बेहद शुभ माना जाता है। 
इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ जातकों के लिए बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। बिजनेस में अपार सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। आपको अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई बड़ी खरीदारी प्लान बना सकते हैं। सितंबर के तक भाग्य का साथ मिलेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप लंबे समय से किसी पुराने कर्ज से परेशान है, तो उससे राहत मिलने के संकेत हैं। वहीं, आप काफी समय से खोई हुई मूल्यवान वस्तु को खरीद सकते हैं। आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में ऊंचा पद मिल सकता है।
कन्या राशि
शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को काफी लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। इसके साथ ही आपका व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को अच्छा लाभ मिलने के चांसेज हैं। सितंबर तक जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव और सुखद जीवन देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY