सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
भारत के बाद अब नेपाल में Hero VIDA की एंट्री, VX2 और DIRT.E K3 से शुरू हुआ ग्लोबल सफर​ | Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती​ | एसबीआई लाइफ के नए बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मुझे सोना है, आजा…’ 2000 उधार लिए तो शख्स ने की दरिंदगी, परेशान युवती ने लगाया फंदा​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के मानपुर नारायणपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मात्र ₹2000 के उधारी विवाद ने एक विवाहिता को जीवन और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया. पीड़िता के पति, जो देहरादून में कार्यरत हैं, ने अपने पड़ोसी सुरेश से ₹2000 […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के मानपुर नारायणपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मात्र ₹2000 के उधारी विवाद ने एक विवाहिता को जीवन और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया. पीड़िता के पति, जो देहरादून में कार्यरत हैं, ने अपने पड़ोसी सुरेश से ₹2000 उधार लिए थे. आरोप है कि पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी सुरेश और उसके साथियों ने महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

पैसों की आड़ में आरोपी महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिला को होटल में मिलने और साथ सोने का दबाव बनाया. इस निरंतर मानसिक उत्पीड़न, अश्लील दबाव और समाज में बेइज्जती के डर से बेहद व्यथित होकर पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

आननफानन में पुलिस व परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. पीड़िता के पति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अस्पताल के बिस्तर से अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी सुरेश पैसों की आड़ में लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा था. महिला ने कहा, “सुरेश सुबहसुबह घर आया और पैसों की मांग करते हुए सामान उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा. जब मैं रोने लगी, तो उसने बदतमीजी की और शादी करने व होटल चलने का दबाव बनाया.”

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपनी आईडी पर कूलर और फ्रिज की किश्तें तय कराई थीं, जिसको लेकर वह लगातार धमकी देता था कि, “या तो मेरे साथ होटल में सोने चल, वरना किश्तें चुका और सामान उठा ले जाऊंगा.”

महिला ने आगे खुलासा किया कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ शराब के अहाते पर बैठकर उसे फोन करवाता था और बाहर आने या मूवी देखने चलने का दबाव बनाता था. जब प्रताड़ना हद से बढ़ गई और घर में घुसकर उठा ले जाने की धमकियां मिलने लगीं, तो डर और मानसिक तनाव के कारण वह यह कदम उठाने पर मजबूर हो गई.

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से सामने आई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY