सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Innova Hycross Facelift होगी पहले से ज्यादा स्टाइलिश, नया लुक और एडवांस फीचर्स बनाएंगे खास​ | iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर​ | Anxiety Vs Stress: एंग्जायटी को समझ लेते हैं रोज का स्ट्रेस, जानें दोनों में क्या है फर्क​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड​

सीवान। नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SIT सदस्य अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की […]

सीवान। नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SIT सदस्य अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की सत्यता व फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सिवान सहित पूरे राज्य में छात्रों का उग्र प्रदर्शन हुआ था। इसी दौरान सिवान जिला मुख्यालय में छात्र प्रदर्शन के बीच AK47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल के सदस्य अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में वह प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK47 से कई राउंड फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को आयोजित बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र संगठनों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। यह बंद छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिसमें वामपंथी छात्र संगठनों ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी की थी। इसी दौरान अभिषेक पटेल द्वारा AK47 से फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में पहले एक गोली चलने के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटते दिखाई देते हैं, जबकि इसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग होती नजर आ रही है।

संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू
पुलिस मुख्यालय ने वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, फायरिंग की परिस्थितियों और पुलिस बल द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कई जिलों में हिंसक हुआ था प्रदर्शन
बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना सहित सारण, सिवान, औरंगाबाद तथा भागलपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आई थीं, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

हालांकि, इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि सिवान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने AK47 से फायरिंग की। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बता दें कि छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एहतियातन इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी और पूरे जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब जवान के निलंबन के बाद यह स्पष्ट संकेत गया है कि पुलिस मुख्यालय पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY