सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बरेली: क्या पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे ट्रक चालक? रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत​ | निवेशकों के लिए फिर खुलेगा खजाना! अगस्त में ₹35 हजार करोड़ जुटाएंगी 25 कंपनियां​ | भारत के परमाणु परीक्षण में डॉ. कलाम की क्या भूमिका थी? नाम बदलकर बने मेजर जनरल पृथ्वीराज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ईरान पर अमेरिकी हमले थमते ही दुनिया के कई देशों को मिली राहत, करीब 6% सस्ता हुआ कच्चा तेल​

वीकेंड के दिनों में अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले रोक दिए. जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी राहत मिली है. सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में करब 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों का कच्चा तेल […]

वीकेंड के दिनों में अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले रोक दिए. जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी राहत मिली है. सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में करब 6 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों का कच्चा तेल 91 डॉलर की रेंज पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड के दाम 84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

ईरान और अमेरिका की ओर से बमबारी रुकने की वजह से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की उम्मीद जगी है. इससे तनाव कम हो सकता है और होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग फिर से शुरू हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कितने हो गए हैं. साथ ही कमोडिटी के जानकार क्या कह रहे हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

पिछले तीन हफ़्तों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन सोमवार सुबह अमेरिकी और खाड़ी देशों का कच्चा तेल हफ्तेभर के लोअर लेवल पर आ गया. अमेरिकी क्रूड के दाम 5.16 डॉलर यानी 5.78 फीसदी प्रति बैरल की गिरावट के साथ 84.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर खाड़ी देशों का कच्चा तेल 5.36 डॉलर यानी 5.54 फीसदी की गिरावट के साथ 91.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

खास बात तो ये है कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कच्चे तेल के दाम कई 2026 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए. इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान का संघर्ष रेड सी तक पहुंच गया था. जिससे दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक सऊदी अरब से एशिया को होने वाले निर्यात में बाधा आई .

खुल सकता कुटनीतिक रास्ता

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने “फॉक्स न्यूज़ संडे” और अन्य अमेरिकी मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कूटनीति के लिए और समय देने के लिए अमेरिकी हमले रोकने का फ़ैसला किया है. IG मार्केट्स के एनालिस्ट टोनी सिकामोर ने एक नोट में कहा कि उम्मीदें बढ़ रही हैं कि एक वास्तविक कूटनीतिक रास्ता खुल सकता है. होर्मुज स्ट्रेट के कंट्रोल को लेकर थोड़ी और स्पष्टता के साथ 14पॉइंट MOU पर लौटना एक ठोस शुरुआती कदम होगा. हमले रुकने के बावजूद, Kpler के शिपिंग डेटा से पता चला है कि वीकेंड के दौरान रोजाना 10 से कम कमोडिटी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रे.

इसके अलावा, रविवार को बाब अलमंडेब स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों की संख्या में कमी आई, क्योंकि यमनी हूतियों ने रेड सी तट पर सऊदी तेल ठिकानों पर हमला किया था. हालांकि एक तीसरा चीनी सुपरटैंकर बाब अलमंडेब स्ट्रेट से निकला. MST मार्की के एनालिस्ट सॉल कैवोनिक ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले आवागमन में कोई भी सुधार धीमा और आंशिक रहने की संभावना है, क्योंकि कई शिपिंग कंपनियां अभी भी सतर्क हैं और स्ट्रेट में और खाली जहाज लाने से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक भरोसा चाहेंगी.

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत

25 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. उस समय सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर 102.12 रुपए बनी हुई है, जबकि डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें 110 रुपए के स्तर से ऊपर बनी हुई हैं. यहां पेट्रोल 111.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें 110 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं. इन शहरों में डीजल की कीमतें 100 रुपए से कम हैं, सिवाय हैदराबाद और चेन्नई के. हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपए और चेन्नई में 100.92 रुपए है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY