रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IPO का मेगा महीना होगा अगस्त! जानिए किन कंपनियों पर रहेंगी सबकी नजर​ | ‘पैसों की बारिश होगी…’ बहराइच में झांसा देकर ठगे 15 लाख; पैसे मांगे तो कर दी हत्या, कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड?​ | खाद को लेकर टेंशन खत्म! सरकार ने यूरिया-DAP का बढ़ाया स्टॉक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अभिषेक और शिवम दुबे बाहर, प्रिंस यादव को आराम, तीसरे टी20 मैच में 3 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, इन 11 को मौका!​

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज हरारे में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम अब इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने पहले 2 मैचों में जीत हासिल करके सीरीज में 20 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब […]

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज हरारे में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम अब इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने पहले 2 मैचों में जीत हासिल करके सीरीज में 20 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब ये सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जाने वाला है.

भारतीय टीम इस मैच में न चाहते हुए भी 1 बदलाव करने वाली है, वहीं टीम इंडिया में आज 2 बदलाव और देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद अपनी बेंच स्ट्रेंथ चेक करेगी.

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे की Team India से छुट्टी

तीसरे और अंतिम टी20 मैच से भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को बाहर कर सकती है, ये दोनों ही खिलाड़ी अब तक इस सीरीज में प्रभावी नही रहे हैं, इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक कुछ खास नही किया है. ऐसे में इन दोनों को बाहर करने इनकी जगह पर प्रभसिमरन सिंह को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है, वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है.

सूर्यांश शेडगे ने आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. ऐसे में उन्हें कांफिडेंस देने के लिए उन्हें तीसरे टी20 मैच में मौका दिया जा सकता है.

प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा की होगी वापसी

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 मैच से पहले इस बात की पुष्टि की थी कि प्रिंस यादव तीसरे मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे, ऐसे में टीम इंडिया अशोक शर्मा को एक बार फिर तीसरे टी20 मैच में शामिल कर सकती है, जिम्बाब्वे के खिलाफ अशोक शर्मा ने पहले मैच में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था.

श्रेयस अय्यर ने दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद कहा कि

“देखते हैं. हमने अभी तक फैसला नहीं किया है और मैंने कोच से बात भी नहीं की है. दुर्भाग्य से, हमारे एक खिलाड़ी को चोट लग गई है, इसलिए कुछ बदलाव हो सकते हैं.”

तीसरे टी20 के लिए Team India की सम्भावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY