रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
10 साल बाद बदला नियम! नेपाल ने भारतीय ₹500 के नोटों पर हटाई रोक, जानें नया नियम​ | प्रीमियम कार खरीदारों का बदला ट्रेंड, अब पेट्रोल-डीजल नहीं EV और हाइब्रिड पर फोकस​ | महंगी होती कारों ने बदली लोगों की पसंद, पेट्रोल-डीजल से ज्यादा EV पर बढ़ा फोकस, रिपोर्ट में सामने आया नया ट्रेंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Husband Murder : जौनपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सुबह गोबर से की लिपाई; गले के एक निशान ने खोला पूरा राज​

UP Husband Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद उसने घर की लिपाईपुताई कर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन मृतक के गले पर मिले एक […]

UP Husband Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद उसने घर की लिपाईपुताई कर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन मृतक के गले पर मिले एक निशान ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

रात में हत्या, सुबह सामान्य दिखने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर8 की है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात वंदना ने अपने कथित प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर पति संदीप गौतम की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद सुबह उसने घर के आंगन में गोबर से लिपाई की, ताकि घटनास्थल सामान्य दिखाई दे और किसी को हत्या का शक न हो।

अंतिम संस्कार से पहले खुल गया राज

सुबह वंदना ने ससुर को बताया कि संदीप काफी देर से नहीं उठ रहे हैं। परिजन इसे सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं की नजर संदीप के गले पर पड़े निशानों पर गई। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात देखकर हत्या की आशंका जताई और जांच शुरू कर दी।

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो सप्ताह से घर में रह रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार मृतक परिवार का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि उसका वंदना से लंबे समय से संपर्क था और वह पिछले करीब दो सप्ताह से संदीप के घर पर ही रह रहा था।

ये भी पढ़ें:

वारदात से पहले हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात संदीप और उसकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने शराब और मीट लाकर घर में खाना बनाया। देर रात तक घर से झगड़े की आवाजें आती रहीं और उसके बाद सब कुछ शांत हो गया। अगले दिन संदीप मृत मिला।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना ने दो छोटे बच्चों की जिंदगी भी बदल दी। संदीप की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY