रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Kargil Vijay Diwas: 527 शहीद, 1300 घायल, 18,000 फीट पर जंग…आंकड़ों से समझें कारगिल युद्ध की कहानी​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बनी नई SIT…IG किरण एस को कमान, अयोध्या DIG भी शामिल​ | कच्चे तेल की कीमतों पर जागी बड़ी राहत की उम्मीद, होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

न बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड… सिर्फ बिछा था मौत का जाल: ग्रेटर नोएडा में 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का अव्यान, मौत​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी की घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कलाधाम कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय मासूम अव्यान सूर्या की बारिश के पानी से भरे एक 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से अकाल मौत हो गई. मृतक बच्चा केंद्रीय विद्यालय के […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी की घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कलाधाम कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय मासूम अव्यान सूर्या की बारिश के पानी से भरे एक 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से अकाल मौत हो गई. मृतक बच्चा केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे 6 वर्षीय अव्यान सोसायटी के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलतेखेलते मासूम अचानक बारिश के पानी से भरे उस गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अनियंत्रित होकर उसमें गिर गया. साथ खेल रहे बच्चों ने अव्यान को डूबते देख तुरंत शोर मचाया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े.

तीन युवकों ने गड्ढे में उतरकर निकाला बाहर, अस्पताल में मृत घोषित

सूचना मिलते ही तीन स्थानीय युवक तुरंत गहरे पानी वाले गड्ढे में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला. परिजन मासूम को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की लिखित तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

न बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड: प्राधिकरण की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रशासनिक ढर्रे पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. निवासियों का आरोप है कि यह 15 फीट गहरा गड्ढा कई दिनों पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था. बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था, लेकिन इसके चारों ओर सुरक्षा के लिहाज से न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था.

हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे और जांचपड़ताल शुरू की. आक्रोशित लोगों ने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई तथा सभी खुले गड्ढों को तुरंत ढकने की मांग की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY