शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Unnao Samuhik Vivah Gift Controversy: सरकारी गिफ्ट में कैसे पहुंच गई TMC की छाप, CM सामूहिक विवाह के उपहार पर उठे सवाल​ | IND vs ZIM: प्रिंस यादव के चोटिल होने के बाद मुश्किल में थी टीम इंडिया, तभी मैदान पर आए कोच वीवीएस लक्ष्मण और पलट दिया पूरा मैच​ | अगस्त में खिल उठती है उत्तराखंड की फूलों की घाटी, बनाएं घूमने का प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब सरकार बदलने का समय डरो मत! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन​

Rahul Gandhi reaction on Dharmendra Pradhan resignation: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सधी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है. लीडर ऑफ अपोजीशन राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, ‘हमारे शिक्षा तंत्र को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश […]

Rahul Gandhi reaction on Dharmendra Pradhan resignation: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सधी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है. लीडर ऑफ अपोजीशन राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, ‘हमारे शिक्षा तंत्र को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुतबहुत बधाई. हमारी दो मांगें अभी भी बाकी हैं. पहली ये कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो.’

कांग्रेस नेताओं ने प्रधान के इस्तीफे पर कहा, ‘जो मांगें हमारी थीं, देश के युवाओं की थीं, राहुल गांधी ने हर मंच पर उन्हें उठाया. उनमें से एक मांग आज पूरी हुई है कि एक निशानी चली गई. लेकिन 20 जुलाई को हुई हिंसा की जवाबदेही तय करना ज़रूरी है.’

‘सरकार को हटाने का वक्त आ गया है.’ डरो मत’
राहुल गांधी ने आगे ये भी कहा, ‘ ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है.’ डरो मत!

प्रियंका वाड्रा का बयान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा ने कहा, ‘मैं कई वजहों से बहुत खुश हूं, मुख्य वजह यह है कि मेरा मानना ​​है कि आज वह दिन है जब हमारे देश के लोगों ने उन लोगों से अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है जिन्होंने संविधान को नष्ट करने की कोशिश की. यह इस देश के हर शासक के लिए एक सबक है. जहां लोगों की इच्छा ही सर्वोपरि है. इससे ऊपर कुछ भी नहीं है. कोई भी इंसान, कोई भी नेता, कोई तानाशाह और कोई भी ताकत भारतीय लोगों की इच्छा को नहीं रोक सकती. हमारे छात्रों और हमारे युवाओं ने यह आखिर साबित कर दिया है.’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY