शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
FD नहीं, बॉन्ड पोर्टफोलियो बना सकता है अमीर! 50 की उम्र में जानें रिटायरमेंट का स्मार्ट प्लान​ | “कॉकरोच से पंगा न लें”: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त​ | बागपत पुलिस और मेरठ STF की मुठभेड़ में 50000 का ईनामी बदमाश ढेर… हत्या, लूट समेत दर्ज हैं 38 मुकदमे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट पर बरसे तिलक वर्मा, लक्ष्मण और श्रेयस को नजरअंदाज कर इन्हें दिया इस पारी का श्रेय​

Tilak Varma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज हरारे में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन के 44 गेंदों में 81 और तिलक वर्मा के 29 गेंदों में 60 […]

Tilak Varma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज हरारे में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन के 44 गेंदों में 81 और तिलक वर्मा के 29 गेंदों में 60 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए.

भारत के 200 रनों के आंकड़े को पार करने में तिलक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पारी के बीच में उन्होंने अपनी इस विस्फोटक पारी का श्रेय मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर को न देकर कोच गौतम गंभीर को दिया है. तिलक वर्मा ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Tilak Varma ने गौतम गंभीर को दिया अपनी पारी का श्रेय

भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने आज मिडिल ओवरों में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए. इस पारी के बारे में बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि

“ज़ाहिर है, यहाँ मिडिल ओवर्स में बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन अगर आप देखें, तो मुझे लगता है कि हमारा स्कोर लगभग 220 है, अगर मैं गलत नहीं हूँ. तो, हमें लगता है कि यह काफी अच्छा स्कोर है.”

मैच से पहले श्रेयस अय्यर से हुई बातचीत पर तिलक वर्मा ने कहा कि

“श्रेयस और मैं बात कर रहे थे कि यहाँ 200 के आसपास का स्कोर बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन जब आप 200 के बारे में सोचते हैं, तो ज़ाहिर है कि स्कोर 220 तक जा सकता है, खासकर जिस तरह से ईशान ने बैटिंग की. उसे देखना शानदार था. सच कहूँ तो, मुझे टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना पसंद है, लेकिन मैं हमेशा कहता हूँ कि टीम को जहाँ भी मेरी ज़रूरत हो, मैं उसके लिए तैयार हूँ. खासकर मिडिल ओवर्स में, आप ग्राउंड पर गैप्स में शॉट मारना चाहते हैं, इसलिए आप फील्डर्स के ऊपर से ज़्यादा रिस्क नहीं ले सकते. अगर आप ग्राउंड के ज़रिए स्कोर करना चाहते हैं, तो आप एक अच्छे फिनिशर बन सकते हैं. बचपन से ही मेरा लक्ष्य हमेशा गेम को फिनिश करना रहा है. तो, मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूँ.”

गौतम गंभीर को श्रेय देते हुए Tilak Varma ने कही ये बात

तिलक वर्मा ने अपनी इस विस्फोटक पारी का श्रेय टीम इंडिया के नियमित कोच गौतम गंभीर को देते हुए कहा कि

“आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज़ के बाद से, मैं हमारे हेड कोच गौतम सर और अब लक्ष्मण सर से भी ग्राउंड के ज़रिए खेलने पर काम करने के बारे में बात कर रहा हूँ. अगर आप ग्राउंड के ज़रिए शॉट मारते हैं, तो आपकी कंसिस्टेंसी बेहतर होती है. मैंने गौतम सर से गैप्स ढूँढने के बारे में काफ़ी बात की. इंग्लैंड सीरीज़ के बाद मिले एक हफ़्ते के ब्रेक के दौरान मैंने सच में बहुत मेहनत की. मुझे खुशी है कि आज इसका फ़ायदा मिला.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY