प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक खास दौर होता है. इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनका असर सेहत पर भी पड़ता है. कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान सिरदर्द की शिकायत होती है. ज्यादातर मामलों में यह हॉर्मोन में बदलाव, नींद पूरी न होना, तनाव, डिहाइड्रेशन, भूखे रहने या थकान जैसी सामान्य वजहों से हो सकता है. ऐसे में पर्याप्त आराम, संतुलित खानपान और पानी पीने से अक्सर राहत मिल जाती है.

हालांकि, अगर बारबार हो, बहुत तेज हो या लंबे समय तक बना रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला लगातार सिरदर्द प्रीक्लेम्प्सिया जैसी गंभीर स्थिति से जुड़ा हो सकता है, जो मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. इसलिए सिरदर्द के साथ दिखने वाले दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं प्रीक्लेम्प्सिया क्या है, यह क्यों होता है और सिरदर्द के अलावा कौन से लक्षण दिख सकते हैं.
प्रीक्लेम्प्सिया क्या है और यह क्यों होता है?
प्रीक्लेम्प्सिया प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एक गंभीर समस्या है, जो आमतौर पर 20वें सप्ताह के बाद हो सकती है. इसमें प्रेग्नेंट महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और किडनी, लिवर या दूसरे अंग भी प्रभावित हो सकते हैं. अगर समय पर इसका इलाज न हो, तो यह मां और बच्चे, दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकता है.
के अनुसार, इसकी सही वजह अभी पूरी तरह पता नहीं है. माना जाता है कि यह समस्या प्लेसेंटा के सही तरीके से विकसित न होने से जुड़ी हो सकती है. जिन महिलाओं को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की बीमारी हो, जुड़वां या उससे ज्यादा बच्चों की प्रेग्नेंसी हो या पहली बार गर्भधारण हुआ हो, उनमें इसका खतरा बढ़ सकता है. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित जांच कराना और ब्लड प्रेशर की निगरानी करना बहुत जरूरी है.
सिरदर्द के अलावा प्रीक्लेम्प्सिया में कौन से लक्षण दिख सकते हैं?
प्रीक्लेम्प्सिया में लगातार या तेज सिरदर्द सबसे आम लक्षणों में से एक है. इसके अलावा धुंधला दिखना, आंखों के सामने चमक दिखाई देना, चेहरे और हाथों में अचानक सूजन, सांस लेने में तकलीफ, पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, मतली या उल्टी और अचानक वजन बढ़ना भी इसके संकेत हो सकते हैं.
कुछ महिलाओं में पेशाब में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है, जिसका पता जांच से चलता है. अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो इसे सामान्य प्रेग्नेंसी की परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
प्रेग्नेंसी में सिरदर्द होने पर कब डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें?
अगर प्रेग्नेंसी के दौरान सिरदर्द बहुत तेज हो, बारबार हो या आराम करने के बाद भी ठीक न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा, अगर ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए अस्पताल जाएं.
प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित जांच कराते रहें और ब्लड प्रेशर की जांच भी समयसमय पर करवाएं. समय पर पहचान और इलाज से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है.