शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सस्पेंशन की खराबी को न करें नजरअंदाज, ये 5 संकेत बता देंगे कार में है दिक्कत​ | औरैया में चार्जिंग टॉर्च बनी मौत का कारण… करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत​ | अभी अभीः धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉकरोचों के संग्राम के बाद बड़ा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘रावण को जिंदा कर दिया’, Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए इंप्रेस, जमकर की तारीफ​

अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले यश की तारीफ की है। दोनों इंटरनेशनल इवेंट में नजर आए। शुक्रवार को सैन डिएगो कॉमिककॉन में ऑडियंस को रामायण की झलक दिखाई गई। इस इंटरनेशनल इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकार यश और रणबीर कपूर भी गए थे। इस इवेंट में अभिनेता ने […]

अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले यश की तारीफ की है। दोनों इंटरनेशनल इवेंट में नजर आए।

शुक्रवार को सैन डिएगो कॉमिककॉन में ऑडियंस को रामायण की झलक दिखाई गई। इस इंटरनेशनल इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकार यश और रणबीर कपूर भी गए थे। इस इवेंट में अभिनेता ने यश की भूमिका को लेकर बात की।

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने इवेंट में यश की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि इस बिग स्केल की पौराणिक फिल्म को यश के औरा की जरूरत थी और जिस अंदाज में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई, वह स्टीरियोटाइप को तोड़ता है।

यशरणबीर संग नहीं हुई ज्यादा शूटिंग

रामायण पर हुई पैनल चर्चा में रणबीर कपूर ने फिल्म में यश के साथ काम करने के बारे में कहा, “फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे और शायद बीच में भी उनकी मुलाकात हो सकती है लेकिन हमने अभी तक उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है। इसलिए हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। मगर मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं।”

यश के औरा से इंप्रेस हुए रणबीर

रणबीर कपूर ने आगे कहा, “मेरा सच में मानना है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें उनके जैसे औरा, स्टारडम और नजरिए वाले किसी व्यक्ति की जरूरत थी। उन्होंने इसे इतने स्वैग, औरा और ईमानदारी से निभाया है कि उन्होंने सच में रावण को जिंदा कर दिया है। इतने सालों में हमारे पास रावण का एक बहुत ही स्टीरियोटाइपिकल चित्रण रहा है, लेकिन यह वाला नहीं।”

कब आएगा रामायण का ट्रेलर?

24 जुलाई को रामायण का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन स्टूडेंट प्रोटेस्ट्स की वजह से मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन करने का फैसला किया था। नई ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर उम्मीद है कि 31 जुलाई तक मेकर्स आउट कर सकते हैं। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY