शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
फतेहपुर में ट्रक से टकराई बाइक… हेड कांस्टेबल की मौत, CM की VIP ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा​ | 6 6 6 4 4 4 4..ईशान किशन का तूफ़ान और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारत ने बनाए 219 रन​ | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने तय किया 1,200 किलोमीटर का सफर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CJP Protest Update: राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा – ‘नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं’, धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए, छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं​

CJP Protest Update: दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में आज केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच होने वाली तीसरे दौर की बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा […]

CJP Protest Update: दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में आज केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच होने वाली तीसरे दौर की बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आज दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बातचीत के नतीजे तय करेंगे कि आंदोलन आगे किस दिशा में बढ़ेगा। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां आंदोलन और अन्य समसामयिक मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं राहुल गांधी

LIVE: Media Byte | 10 Janpath, New Delhi https://t.co/v5ydbMPdFF

— Rahul Gandhi July 25, 2026

दिल्ली स्थित 10 जनपथ से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी देने पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों को स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा, छात्रों की साफ मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से पूरी तरह हटाया जाए, केवल मंत्रालय बदलना समाधान नहीं है।

छात्रों की मांगें गैरसमझौतावादी हैं

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं और इन पर किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पहली और सबसे अहम मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान “भ्रष्टाचार और अक्षमता का प्रतीक बन गए हैं” और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा है।

‘नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने में विफल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। 

अभिजीत दीपके टाइफाइड से पीड़ित, वीडियो जारी कर दी जानकारी

Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7

— Abhijeet Dipke July 25, 2026

बातचीत बेनतीजा रही तो ‘संसद मार्च2’ का ऐलान संभव

जानकारी के अनुसार, यदि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच कोई ठोस सहमति नहीं बनती है, तो CJP ‘संसद मार्च2’ की घोषणा कर सकती है। इसे देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें जंतरमंतर पर टिकी हुई हैं।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला

आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, संगठित तरीके से पेपर लीक करने वालों को 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :

20 जुलाई की घटना भी चर्चा में

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई झड़प और उसमें घायल हुए प्रदर्शनकारियों का मामला भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की निगाहें आज की सरकारी बैठक और उसके नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। 

ये भी पढ़ें : 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY