शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्‍यास? बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष ने दिया एकदम स्‍पष्‍ट जवाब​ | ईरान पर बड़ा हमला या बातचीत? ट्रंप ने बताया क्या है आगे का प्लान​ | Honda की सबसे प्रीमियम SUV लॉन्च, ₹47.99 लाख में मिली ZR-V Hybrid; डिलीवरी भी शुरू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमी के साथ बिस्तर पर इश्क फरमा रही थी बीवी, पति को चाय में जहर देकर मार डाला​

Pilibhit News: प्रेमी के लिए पति को सांप से डंसवाकर मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब यूपी से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की मोहब्बत में एक महिला ने पति को चाय में जहर दे दिया। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर पर रंगरेलियां मनाते […]

Pilibhit News: प्रेमी के लिए पति को सांप से डंसवाकर मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब यूपी से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की मोहब्बत में एक महिला ने पति को चाय में जहर दे दिया। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर पर रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया था। पति ने बीवी के प्रेमप्रसंग का विरोध किया तो उसने पति को चाय में जहर दे दिया। नहीं पीने पर पत्नी ने जबरन पति को चाय पिला दी।

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक कागजी कार्रवाई के लिए परियों को बुलाया गया था।

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां की एकता नगर कालोनी निवासी रमाकान्त व उसका भाई ब्रजगोपाल पुत्र रामनरायन अपने परिवार के साथ रहता है। बृजगोपाल व रमाकान्त के साथ बरेली मजदूरी का काम करने गया था। 18 जुलाई को शाम पांच बजे दोनों भाई काम करके घर वापस आये तो देखा कि रमाकान्त की पत्नी रेनू मिश्रा अपने कथित प्रेमी शिवम शुक्ला पुत्र नागेश शुक्ला निवासी ग्राम रौसर कोठी थाना व जिला शाहजहाँपुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखकर दोनों भाई सन्न रह गये। जब रमाकान्त ने विरोध किया तो शिवम शुक्ला ने रमाकान्त की पिटाई शुरू कर दी और घर में रखा कीमती सामान तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया।

रेनू ने पत्नी को जबरन पिलाई थी जहर वाली चाय
आरोप है कि उसने चाकू से रमाकान्त को जान से मारने की नीयत से वार किया लेकिन वह बच गया। इसके बाद रमाकान्त की पत्नी रेनू मिश्रा ने 19 जुलाई को सुबह समय करीब 10 बजे रमाकान्त को चाय बनाकर दी किन्तु रमाकान्त ने चाय पीने से मना कर दिया जिस पर रेनू ने जबरदस्ती चाय रमाकान्त को पिला दी। कुछ ही देर में रमाकान्त की हालत खराब हो गयी तो रमाकान्त को सरकारी अस्पताल बीसलपुर में दिखाया किन्तु हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई बृजगोपाल की तहरीर शिवम शुक्ला व रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक रमाकान्त की पत्नी रेनू व प्रेमी शिवम शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी रमाकान्त मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई बृजगोपाल ने बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमेआरोप लगाया गया था कि रेनू का शाहजहांपुर के थाना व जिला क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी दूर के रिश्तेदार शिवम शुक्ला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले शिवम रेनू से मिलने उसके घर आया था।

इसी दौरान रमाकान्त मजदूरी से लौटे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर रमाकान्त और शिवम के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया था। परिजनों का आरोप है कि रेनू ने रमाकान्त को चाय में जहर दे दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण न मिलने पर चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी रेनू मिश्रा और उसके कथित प्रेमी शिवम शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY