शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पहले पति छोड़ा, फिर लिव-इन पार्टनर को प्रेमी से मरवाया… 71 दिन बाद ऐसे खुला बेवफा रेखा का राज, Inside Story​ | 1973 का तेल संकट Vs 2026 का ईरान युद्ध… क्या क्रूड ऑयल बनने वाला है नया ‘हथियार’?​ | ‘हमने सरकारी नौकरी वाला रिश्ता…’, एक दूल्हे संग शादी करने वाली तीन बहनों ने अब ये क्या कह डाला?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

21 राज्यों में बारिश का अलर्ट… मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, UP और उत्तराखंड का मौसम?​

IMD Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. दिल्लीएनसीआर में कल रात हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, गुजरात, […]

IMD Weather Updates: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. दिल्लीएनसीआर में कल रात हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, गुजरात, कोंकणगोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज कहींकहीं अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है.

IMD के अनुसार आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणपूर्व राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकणगोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मूकश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असममेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

दिल्लीNCR और यूपी में कब बढ़ेगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 27 से 29 जुलाई के बीच इन राज्यों में कहींकहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में आंधीतूफान की भी चेतावनी

बारिश के साथ कई राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों में आंधीतूफान की भी चेतावनी जारी की गई है.

अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ खतरा जताया है. निचले इलाकों में जलभराव, सड़कें डूबने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

क्या है IMD की एडवाइजरी?

IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है. किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और खेती से जुड़े कार्य मौसम सामान्य होने तक टालने की सलाह दी गई है. वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी जारी की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY