गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CJP Protest: छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन शुरू, दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर SC सख्त, कहा- दोपहर तक नहीं खुले तो करेंगे दखल​ | लैपटॉप और फोन ने कर दिया है गर्दन का बुरा हाल? अकड़न से मिनटों में छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज​ | Chaturmas 2026: Devshayani Ekadashi से शुरू हो रहा Chaturmas, जानें 4 महीनों तक क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मैंने टीचर के 10 रुपये नहीं चुराए…’, 10 साल की आयुषी को स्कूल में इतना पीटा, घर आकर मासूम ने दे दी जान​

Muzaffarnagar School Student Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पंचेड़ा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा आयुषी ने घर पहुंचकर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. आरोप है कि स्कूल में […]

Muzaffarnagar School Student Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पंचेड़ा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा आयुषी ने घर पहुंचकर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. आरोप है कि स्कूल में 10 रुपये चोरी का आरोप लगाकर शिक्षिका और शिक्षक ने मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

जानकारी के मुताबिक, कक्षा चार की छात्रा आयुषी पर स्कूल की टीचर सविता ने बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप लगाया था. सविता की शिकायत के बाद स्कूल के शिक्षक राजीव ने मासूम छात्रा की स्कूल परिसर में ही बुरी तरह से पिटाई कर दी. मोहल्ले के लोगों और अन्य बच्चों के अनुसार, पिटाई के बाद बच्ची स्कूल से रोते हुए अपने घर पहुंची थी. वह इस अपमान और प्रताड़ना से मानसिक रूप से बेहद आहत थी.

घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में कोहराम

प्रताड़ना से क्षुब्ध बच्ची ने दोपहर में खुदकुशी कर ली. मृतक छात्रा के पिता अशोक राजपूत ने बताया कि बच्ची ने रोते हुए परिजनों को बताया था कि उसे 10 रुपये टेबल के नीचे पड़े मिले थे, उसने चोरी नहीं की थी. दोपहर लगभग 2 बजे जब पिता घर पहुंचे, तो बच्ची फंदे से लटकी हुई मिली. परिजनों में चीखपुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया.

पुलिस की कार्रवाई और पिता की न्याय की गुहार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. रोतेबिलखते पिता अशोक राजपूत ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी मासूम बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. नई मंडी कोतवाल के अनुसार, पीड़ित परिवार की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

मामले में क्या बोली पुलिस?

सुनील कुमार, सीओ नई मंडी ने बताया दिनांक 22 जुलाई 2026 को थाना नई मंडी पर गांव पचेड़ा कलां के निवासी अशोक कुमार द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई थी. तहरीर में उन्होंने अवगत कराया कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी लगभग 10 वर्षीय बालिका ने आत्महत्या कर ली है. पीड़ित पिता ने इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय के दो अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इस तहरीर के आधार पर थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 360, भारतीय न्याय संहिता की धारा 107 के तहत पंजीकृत कर लिया गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY