गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर से पढ़ाई, रिटायरमेंट के बाद राजनीति में एंट्री, कौन थे स्कूटी से विधानसभा जाने वाले आलम बदी​ | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का​ | Protein Diet Tips: क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत को नुकसान होता है? एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

किस महीने में जन्मे लोग होते हैं सबसे ज्यादा जलनखोर? ज्योतिष से जानें रैंकिंग​

Personality Traits by Birth Month: जलन की भावना होना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों में इसकी भावना ज्‍यादा होती है तो कुछ में काम. आज हम ज्‍योतिष की नजर से जानते हैं किस महीने में पैदा हुए लोग कितने जलनखोर होते हैं. उनमें शक करने की भावना कितनी होती है. साथ ही रैंकिंग भी […]

Personality Traits by Birth Month: जलन की भावना होना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों में इसकी भावना ज्‍यादा होती है तो कुछ में काम. आज हम ज्‍योतिष की नजर से जानते हैं किस महीने में पैदा हुए लोग कितने जलनखोर होते हैं. उनमें शक करने की भावना कितनी होती है. साथ ही रैंकिंग भी जानिए कि जलन की भावना सबसे कम से सबसे ज्‍यादा किसमें है.

महीने के आधार पर जलन की भावना घटते क्रम में

12. नवंबर
नवंबर में जन्मे लोग बेहद जुनूनी, गहरे और रहस्यमयी होते हैं.
से भरे होते हैं. वे प्‍यार हो या हार, दोनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. साथ ही कंट्रोलिंग नेचर वाले होते हैं. इन लोगों में शक करने और जलन करने की भावना बहुत ज्‍यादा होती है.

11. सितंबर
सितंबर में जन्मे लोग परफेक्‍शनिस्‍ट होते हैं. ये लोग अपने लिए हाई बेंचमार्क सेट करते हैं और जब वे किसी को खुद से आगे निकलते देखते हैं तो खुद को ईर्ष्‍या करने से रोक नहीं पाते हैं.

10. अगस्त
अगस्त में जन्मे लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं. साथ ही सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन बनना पसंद करते हैं. लेकिन जब कोई उनकी जगह छीने तो वे गुस्‍से और जलन की भावना से भर जाते हैं.

9. अप्रैल
अप्रैल में जन्मे लोग साहसी और निडर होते हैं. ये लोग किसी से जलन महसूस करते हैं तो उसे बता भी देते हैं. इनमें अच्‍छी बात यह है कि ये ईर्ष्‍या मन में दबाकर नहीं रखते हैं.

8. जून
जून में जन्मे लोग खासे सोशल और जिज्ञासु होते हैं. जब तक इन्‍हें अपेक्षित महसूस न कराया जाए तब तक वे ईर्ष्‍या नहीं करते हैं.

7. अक्टूबर
अक्टूबर में जन्मे लोग सामंजस्य और संतुलन पसंद करते हैं. वे बाहर से शांत दिखते हैं और यदि किसी से जलन हो तो उसे मन में छिपा लेते हैं. लेकिन वे तब ही ऐसा करते हैं जब उनके साथ अन्‍याय या गलत व्‍यवहार हुआ हो.

6. जनवरी
जनवरी में जन्मे लोग काफी व्यावहारिक, शांत और महत्वाकांक्षी होते हैं. वे खुद की तुलना दूसरों करने के बजाय अपने लक्ष्यों को हासिल करने पर ध्यान देते हैं. इसलिए वे दूसरों से जलते नहीं है, खुद आगे बढ़ने में भरोसा करते हैं.

5. मई
मई में जन्मे लोग धैर्यवान और निष्ठावान होते हैं. वे अपने रिश्तों और अचीवमेंट को लेकर सिक्‍योरिटी पाना पसंद करते हैं. जब तक इन मामलों में सुरक्षा में सेंध न लगे, वे न किसी से जलन करते हैं, न बुरा सोचते हैं.

4. दिसंबर
दिसंबर में जन्मे लोग ऊर्जावान, साहसी और प्रतिस्पर्धी होते हैं. जीतने और सर्वश्रेष्ठ बनने की उनकी तीव्र इच्छा उन्हें बहुत व्‍यस्‍त बनाए रखती है. वे केवल तभी जलन करते हैं, जब कोई वो सब उनसे पहले हासिल कर ले, जो वे पाना चाहते हैं.

3. जुलाई
जुलाई में जन्मे लोग इमोशनल और प्रोटेक्टिव होते हैं. वे अपनों को लेकर बेहद केयरिंग होते हैं. यदि कोई उनके और उनके अपनों या पार्टनर के बीच आए तो वे ईर्ष्‍या कर सकते हैं.

2. फरवरी
फरवरी में जन्मे लोग स्वतंत्र विचार वाले और इनोवेटिव होते हैं. साथ ही रिश्‍तों को लेकर प्रैक्टिकल एप्रोच रखते हैं. वे अपनी लाइफ में इतने मगन होते हैं कि दूसरों पर ध्‍यान ही नहीं देते हैं.

1. मार्च
मार्च में जन्मे लोग स्वभाव से दयालु, संवेदनशील और रचनात्मक होते हैं. वे लोग हर बात को गहराई से महसूस करते हैं लेकिन इसके पीछे उनका इंटेशन पॉजिटिव होता है, ना कि जलन जैसा निगेटिव.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY