बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पीठ में धंसा था चाकू, फिर भी खुद थाने पहुंचा बलिया का युवक; बोला- ’15 दिन से नहीं हो रही कार्रवाई’​ | उर्वशी रौतेला को नही बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋषभ पंत? एक्ट्रेस के इस कदम के बाद तेज हुई चर्चा​ | जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस दागी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सांप से डसवाकर पति का कत्लः 20 लाख का बीमा ही नहीं, करोडों की संपत्ति भी थी पीछे-कारण उडा देंखे होश​

मेरठ। मेरठ में भाजपा नेता अतुल हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अतुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों में अतुल की हत्या की गई थी। मेरठ के हस्तिनापुर में […]

मेरठ। मेरठ में भाजपा नेता अतुल हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अतुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों में अतुल की हत्या की गई थी।

मेरठ के हस्तिनापुर में हुए चर्चित भाजपा नेता अतुल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ एक और महत्वपूर्ण सुराग लगा है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला सामान्य सर्पदंश का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थी।

घर में अक्सर होता था विवाद

दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां थीं। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल को इस संबंध की जानकारी होने लगी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का बीमा तथा पैतृक संपत्ति भी साजिश के पीछे वजह रही। पुलिस का दावा है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों के चलते हत्या की योजना बनाई गई।

अतुल पंवार हत्याकांड के बाद अब हस्तिनापुर के कृष्णा किड्स प्ले स्कूल की मान्यता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जेब्लॉक स्थित यह स्कूल घटना के बाद से पिछले पांच दिनों से बंद है, जिससे यहां पढ़ने वाले करीब 150 छात्रछात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इस बीच, शिक्षा विभाग ने स्कूल की वैधता की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अतुल पंवार की पत्नी दामिनी प्रिंसिपल के रूप में कार्य संभालती थीं। इसी स्कूल में मुख्य आरोपी तुषार वैन चालक के रूप में काम करता था। स्कूल में प्रीनर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं।

खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि इस नाम के स्कूल की मान्यता हस्तिनापुर में नहीं है। प्ले स्कूल में मान्यता की जरूरत नहीं थी परंतु अगर यह पांचवीं तक संचालित हो रहा तो वह अवैध रूप से हो रहा था। विद्यालय में आठ शिक्षिकाएं और एक रिसेप्शनिस्ट कार्यरत थीं।

अभिभावकों की चिंता
अभिभावकों के अनुसार, स्कूल की मासिक फीस 300 से 800 रुपये और वैन का शुल्क 300 रुपये प्रतिमाह था। स्कूल किराए के भवन में 20 हजार रुपये प्रति माह पर चल रहा था। हालांकि, अभिभावकों का आरोप है कि चुनिंदा ड्रेस और किताबों के नाम पर प्रति छात्र 30 से 40 हजार रुपये तक का खर्च कराया गया था।

राखी, प्रियंका, अनीता और राजेश आदि अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे कक्षा एक से पांच तक यहीं अध्ययनरत थे। स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई अचानक ठप हो गई है। अब बच्चों का दूसरे विद्यालयों में प्रवेश कराने के लिए टीसी और अन्य शैक्षिक अभिलेखों की उपलब्धता को लेकर अभिभावक खासे चिंतित हैं।

यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो अन्य आरोपी सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोनों आरोपी हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।

तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।

अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये दोस्तों को देने थे।

साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथपैर पर डसवा दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY