स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 10 से हराकर 16 साल बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागा, जबकि लियोनेल मेसी का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।
.jpg)
FIFA WC 2026 final: स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर विश्व फुटबॉल पर अपना कब्जा जमा लिया है। न्यूयॉर्कन्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 10 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबले का फैसला अतिरिक्त समय में हुआ, जहां फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
स्पेन ने इससे पहले 2010 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। अब 2026 में दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर टीम ने विश्व फुटबॉल में अपनी बादशाहत फिर साबित कर दी। खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में स्पेन का डिफेंस बेहद मजबूत रहा। टीम ने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया, जो वर्ल्ड कप जीतने वाली किसी भी टीम का अब तक का सबसे बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन माना जा रहा है।
FIFA WC 2026: फाइनल में स्पेन का रहा पूरी तरह दबदबा
FIFA WC 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा। टीम ने 65 प्रतिशत समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी और विरोधी गोल पर कुल 20 शॉट लगाए। इसके मुकाबले अर्जेंटीना सिर्फ दो शॉट ही गोल की दिशा में लगा सका। मैच के दौरान अर्जेंटीना की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दो येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखा दिया गया। इसके बाद अर्जेंटीना को रेगुलेशन टाइम के अंतिम मिनटों और एक्स्ट्रा टाइम का अधिकांश हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।
Ferran Torres called game 🫨#FIFAWorldCup pic.twitter.com/rYQvclNvHt
— FIFA World Cup July 20, 2026
FIFA WC 2026: फेरान टोरेस ने बना दिया हीरो
स्पेन लगातार हमले करता रहा, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक 11 शानदार सेव किए, जो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में किसी भी गोलकीपर द्वारा सबसे ज्यादा सेव का रिकॉर्ड है। हालांकि अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने शानदार फिनिश करते हुए मैच का इकलौता गोल दाग दिया, जिसे मार्टिनेज भी रोक नहीं सके। यही गोल स्पेन को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने के लिए काफी साबित हुआ।
FIFA WC 2026: मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा
39 वर्षीय लियोनेल मेसी के लिए यह मुकाबला बेहद भावुक रहा। वह अपने करियर का तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे थे और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का सपना देख रहे थे। हालांकि स्पेन की मजबूत रणनीति, बेहतरीन डिफेंस और लगातार आक्रामक खेल के सामने अर्जेंटीना की टीम बेबस नजर आई। इसके साथ ही मेसी का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया, जबकि स्पेन ने 16 साल बाद फिर दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
FIFA WC 2026: स्पेन ने रचा नया विश्व रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्पेन के लिए सिर्फ खिताब जीतने तक सीमित नहीं रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आठ मैचों में केवल एक गोल खाकर नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। किसी भी वर्ल्ड कप विजेता टीम द्वारा एक संस्करण में इतने कम गोल खाना पहली बार हुआ है। मजबूत डिफेंस, अनुशासित मिडफील्ड और प्रभावी अटैक के दम पर स्पेन ने साबित कर दिया कि वह मौजूदा दौर की सबसे संतुलित फुटबॉल टीमों में से एक है।