मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर​ | सावन में ‘नॉनवेज फ्री’ रहेगा वाराणसी कैंट स्टेशन, 183 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी​ | राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Horoscope 21 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा। मेष  अपनों से विश्वासघात पाकर गहरा आघात। जल्दबाजी […]

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

अपनों से विश्वासघात पाकर गहरा आघात। जल्दबाजी हानिकारक सिद्ध होगी। मन के अनुकूल धन लाभ नहीं होगा। मित्रों की सहायता लेने में संकोच न करें।

वृष

अपराहन में सहज ही कार्य बनेंगे। डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। दूसरों की निंदा न करें, न ही उन्हें नीचा दिखाए। विवाह एवं प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतें।

मिथुन

योग और अध्यात्म का सहारा। पिछले दिनों के दर्द भूलेंगे, धन लाभ। शोध छात्रों को विशेष लाभ/यश मिलेगा। भूमि भवन संबंधी समस्या खडी होगी।

कर्क

गलतफहमियां दूर होगी, संबंध सुधरेंगे। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी काम आसानी से बनेंगे। सरकारी नौकरी में पदोन्नति संभव।

सिंह

अनचहें अतिथि और अप्रिय समाचार आएगें। प्राप्त अवसर का लाभ उठाए। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। क्रोध पर काबू रखें और जबान पर ताला।

कन्या

कार्य की अधिकता से दिन में व्यस्तता। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, नया करार मिलेगा। पत्रकारों और साहित्यकारों को विशेष लाभ। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला

प्रेम प्रसंग में खटपट हो सकती है। मौजमस्ती के लिए पिकनिक, थिएटर या होटल जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व। काम पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक 

कठिन समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में युवा वर्ग को लाभ। क्रमिक परेशानियां चैन नहीं लेने देंगी। रिश्तेदारों की तानाकशी मन को ठेस पहुंचाएगी। 

धनु

बिगड़े हुए काम आसानी से बनेंगे। नई योजनाओं का विश्लेषण ठीक रहेगा। कच्ची नौकरी पक्की में बदल सकती है। धन संबंधी मामलों पर ध्यान रहेगा।

मकर 

कई प्रकार से धन प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी पदोन्नति की सिफारिश करेंगे। अपने अहित के लिए स्वयं सावधान रहें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।

कुंभ

प्रिय मित्र का आगमन सुखद रहेगा। देखपरख कर ही चीजें खरीदें। धन की प्राप्ति संकटों से मुक्ति। अच्छा दिन नहीं है, परेशान रहेंगे।

मीन

व्यापारिक साझेदारी में सुधार के साथ प्रगति। समाज के वरिष्ठ लोगों और दफ्तर के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। बुजुर्गों के आर्थिक काम आगे बढ़ेंगे। कानूनी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY