मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
iPhone 18 Pro की तैयारी के बीच iPhone 17 Pro की कीमतों में भारी गिरावट, ऑनलाइन मिल रही Best Deal​ | ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदने वाले हो जाएं अलर्ट! खतरनाक मिलावट से कैंसर का खतरा​ | National Award जीतने के बाद माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे Kartik Aaryan, ‘शयन आरती’ में हुए शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चारा लाने गई महिला को तेंदुए ने दबोचा… ऐसे चंगुल से बची जान, सिर-गर्दन पर लगे 30 टांके; मुरादाबाद में हड़कंप​

Moradabad Leopard Attack: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक बार फिर तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी. ठाकुरद्वारा तहसील के राय भूड़ गांव में खेत में चारा लेने गई 25 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला […]

Moradabad Leopard Attack: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक बार फिर तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी. ठाकुरद्वारा तहसील के राय भूड़ गांव में खेत में चारा लेने गई 25 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर, गर्दन और कंधे पर गहरे जख्म हैं और करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं.

राय भूड़ गांव निवासी अमर सिंह की बेटी मंजू रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मवेशियों के लिए खेत में चारा काटने गई थी. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया. तेंदुए ने युवती के सिर, चेहरे, गर्दन और कंधे पर अपने पंजों और दांतों से गंभीर चोटें पहुंचाईं.

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

युवती की चीखपुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. सूचना मिलने पर डायल112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मंजू को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया.

हालत गंभीर, लगाए 2530 टांके

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. मनोज यादव ने बताया कि घायल युवती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू किया गया. तेंदुए के हमले में उसके सिर, कान, गर्दन और कंधे पर गहरे घाव हुए हैं. उसे एंटीरेबीज सीरम लगाया गया है, अधिक खून बहने के कारण ब्लड भी चढ़ाया गया और घावों पर करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं. मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है.

तेंदुए को पकड़ने की मांग

घटना के बाद राय भूड़ गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. लोगों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY