बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई को रखा जाएगा व्रत, जानिए Chaturmas का धार्मिक महत्व और Lord Vishnu के पूजन का विधान​ | 200% Tariff Impact: अमेरिकी झटके से टूटे फार्मा स्टॉक्स, किन कंपनियों पर पड़ा सबसे बड़ा असर​ | CJP Jantar Mantar Protest: संसद में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे CJP से सरकार करेगी बात, सुरक्षा के चलते 4 मेट्रो स्टेशन बंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

मेसी की टीम को हराने वाले स्पेन में कितने हो जाते हैं भारत के ₹10000?​

फीफा वर्ल्ड कप अपने अंजाम में पहुंच चुका है. दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना फाइनल में एक ऐसे देश से हार गई है, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी. जी हां, उस देश का नाम है स्पेन. जिसने अर्जेंटीना को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. खास बात तो ये […]

फीफा वर्ल्ड कप अपने अंजाम में पहुंच चुका है. दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना फाइनल में एक ऐसे देश से हार गई है, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी. जी हां, उस देश का नाम है स्पेन. जिसने अर्जेंटीना को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. खास बात तो ये है बीते 16 सालों में स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा टाइटल अपने नाम किया है. साल 2010 में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. वैसे बात स्पेन की फुटबॉल टीम की नहीं बल्कि वहां की करेंसी की करेंगे. क्या आपको जानकारी है कि आखिर स्पेन में किस करेंसी का इस्तेमाल होता है. अगर कोई भारतीस स्पेन में जाए तो कौन सी करेंसी लेकर जाए. साथ ही भारत के 10 हजार रुपए स्पेन में कितने हो जाएंगे. आइए इन तमाम सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करते है.

एक यूरोपीय देश है स्पेन

स्पेन एक यूरोपीय देश है. साथ ही यूरोपीय यूनीयन के साथ जुड़ा हुआ है. देश की जीडीपी, आबादी और प्रति व्यक्ति आय को देखें तो इस देश को वि​कसित देशों की लिस्ट में शुमार किया जाता है. आंकड़ों को देखें तो देश की कुल जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है. इसका मतलब है कि स्पेन जीडीपी के मामले में दुनिया का 14वां सबसे बड़ा देश है. साथ ही स्पेन की पर कैपिटा इनकम 41,500 डॉलर है. इसका मतलब है कि स्पेन के लोगों के पास दौलत की कोई कमी नहीं है. यही कारण है कि स्पेन को दुनिया के विकसित देशों की लिस्ट में शुमार किया जाता है.

स्पेन में कौन सी करेंसी होती है इस्तेमाल?

जैसा कि हमने आपको बताया कि स्पेन एक यूरोपीय देश है. ऐसे में यहां पर यूरो करेंसी का इस्तेमाल होता है. जोकि दुनिया की पॉवरफुल करेंसी में से एक है. अगर भारतीय रुपए से यूरो की तुलना करें तो करीब 110 भारतीय रुपए खर्च करने के बाद 1 यूरो मिलेगा. इसका मतलब है कि यूरो के मुकाबले में भारतीय रुपया काफी कमजोर है. यही कारण है कि किसी भी भारतीय के लिए यूरोप के किसी भी देश में जाना काफी महंगा पड़ता है. वहां पर यूरो लेने के लिए भारतीयों काफी ज्यादा मात्रा में रुपया खर्च करना पड़ता है.

स्पेन में कितने हो जाएंगे भारत के 10 हजार रुपए?

अगर कोई भारतीय युरोप के शानदार शहर स्पेन जाए तो वहां पर भारत के 10 हजार रुपए कितने हो जाएंगे. इस समझने के लिए ये समझना होगा कि एक यूरो लेने के लिए भारतीय को कितने रुपए खर्च करने होंगे. मौजूदा समय में एक यूरो की कीमत भारतीय रुपए में 109.96 रुपए है. इसका मतलब है कि 100 यूरो लेने के लिए 10,996.30 रुपए खर्च होंगे. साथ ही 1000 यूरो लेने के लिए 1,09,963 खर्च करने होंंगे. इसका मतलब है कि 10 हजार रुपए में किसी भी भारतीय को 90.94 यूरो मिल जाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY