शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Pakistan vs West Indies Test Series | पाकिस्तान को बड़ा झटका! पीठ की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए अब्दुल्ला फ़ज़ल​ | ट्रंप टैरिफ के बाद बैकफुट पर क्यों आया चीन, क्या अमेरिका को जवाब नहीं देगा ड्रैगन?​ | Maruti Brezza का नया लुक तैयार! टर्बो इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: शुभमन गिल ने टॉस के वक्त किया खुलासा, बताया क्यों जसप्रीत बुमराह नही हैं प्लेइंग 11 का हिस्सा​

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है, इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के बीच 11 मुकाबला खेला गया है, जहां पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे वनडे मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता […]

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है, इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के बीच 11 मुकाबला खेला गया है, जहां पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे वनडे मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज खेला जा रहा है.

तीसरे मुकाबले में आज इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आज लक्ष्य का पीछा करना होगा.

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान Shubman Gill ने कही ये बात

भारतीय टीम आज के मैच में जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान पर उतर रही है, ऐसे में टीम इंडिया ने उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया है, वहीं चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं, जबकि शिवम दुबे की जगह पर केएल राहुल को शामिल किया गया है.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के वक्त कहा कि

“हम बॉलिंग करते. घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं. केएल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं. हम चार सीमर्स के साथ खेलना चाहते थे. हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए.”

तीसरे वनडे के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक , जोस बटलर , सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.

भारत : रोहित शर्मा, शुबमन गिल , विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY