शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अगर आज शराब खरीदने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर, दिल्ली में बदला दुकान बंद होने का समय​ | ZEE5 की जेल ड्रामा फिल्म ‘इकरूप’ में साथ नज़र आएंगी गौहर खान और मिथिला पालकर, जानिए क्या है कहानी​ | औरैया में चार्जिंग टॉर्च बनी मौत का कारण.. करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या: 22 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, एजेंडा तय… SIT रिपोर्ट पर होगी मुख्य चर्चा​

अयोध्या राम मंदिर इन दिनो चंदा चोरी और वहां चढ़ावे को लेकर चर्चा में है. इसी मुद्दे पर कई फैसले के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 22 जुलाई को बैठक बुलाई गई है. ये बैठक क्यों बुलाई गई है और इसका एजेंडा क्या रहेगा, इस पर भी चर्चा कर ली […]

अयोध्या राम मंदिर इन दिनो चंदा चोरी और वहां चढ़ावे को लेकर चर्चा में है. इसी मुद्दे पर कई फैसले के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 22 जुलाई को बैठक बुलाई गई है. ये बैठक क्यों बुलाई गई है और इसका एजेंडा क्या रहेगा, इस पर भी चर्चा कर ली गई है. 7 जुलाई 2026 को जारी बैठक सूचना के मुताबिक, बैठक बुधवार को शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी, अयोध्या में होगी.
बैठक में सबसे अहम एजेंडा राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा रहेगा. सूचना में बताया गया है कि जब एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है तो उस पर विस्तार से विचार किया जाएगा.

बैठक के मुख्य एजेंडे

  • 6 जुलाई 2026 को हुई ट्रस्ट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि.
  • 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रस्तावित विशेष बैठक की कार्यवाही की पुष्टि.
  • ट्रस्ट की नियमावली के अनुसार विभिन्न समितियों का पुनर्गठन.
  • एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट पर चर्चा .
  • अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार.

सूत्रों के अनुसार, यदि एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट बैठक से पहले ट्रस्ट को सौंप देती है, तो ट्रस्ट उसके निष्कर्षों पर चर्चा कर आगे की रणनीति और आवश्यक फैसला ले सकता है. इसके अलावा विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी महत्वपूर्ण फैसला होने की संभावना है.

टिन्नू यादव से पूछताछ

अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर में दान की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस कस्टडी में लिया है. साथ ही, अयोध्या धाम के स्वर्ग द्वार इलाके में स्थित टिन्नू यादव का घर सुरक्षित और खाली पड़ा है. ये घटनाक्रम श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटियों से पैसे और कीमती सामान के चोरी गिए जाने की चल रही जांच के बीच हुआ है.

इससे पहले एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शुरुआती रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें प्रक्रिया में गंभीर कमियों का जिक्र किया गया था. इनमें स्टाफ की स्क्रीनिंग न होना, CCTV फ़ुटेज को ठीक से न रखना और दान पेटियों को संभालने में नियमों को तोड़ना शामिल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY