बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CJP Jantar Mantar Protest: संसद में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे CJP से सरकार करेगी बात, सुरक्षा के चलते 4 मेट्रो स्टेशन बंद​ | National Flag Day 2026: चरखे की जगह अशोक चक्र क्यों आया? तिरंगे में हुए आखिरी बदलाव की पूरी कहानी​ | इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कार्तिक आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा! बोले- यकीन नहीं हो रहा, Yami Gautam ने कहा- ‘सपने सच होते हैं….’​

शनिवार का दिन फिल्म जगत के लिए बेहद खास रहा था।  दरअसल, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। सिनेमा के प्रति बेहतरीन काम करने वालों को सम्मान मिला। साल 2024 में सबसे शानदार फिल्में और उम्दा परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मान दिया गया। इस बार नेशनल अवॉर्ड जीतने […]

शनिवार का दिन फिल्म जगत के लिए बेहद खास रहा था।  दरअसल, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। सिनेमा के प्रति बेहतरीन काम करने वालों को सम्मान मिला। साल 2024 में सबसे शानदार फिल्में और उम्दा परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मान दिया गया। इस बार नेशनल अवॉर्ड जीतने में बाजी मारी है, वे हैं कार्तिक आर्यन और यामी गौतम। इन दोनों को बेस्ट एक्टर के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा।
कार्तिक आर्यन को यकीन नहीं हो रहा
चंदू चैपियन में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद कार्तिक आर्यन की काफी तारीफें हुई थी। अब एक्टर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।  चंदू चैपियन फिल्म मुरलीकांत पेटकर पर बनी हुई है। जब नेशनल अवॉर्ड के लिए कार्तिक आर्यन के नाम की घोषणा हुई, तो एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस अनाउंसमेंट का क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा अभी भी यकीन नहीं हो रहा। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं और यह उन्हीं में से एक है। बरसों से देखा गया सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा। 
यामी गौतम को मिला अवॉर्ड
 यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है। एक्ट्रेस को आर्टिकल 370 की शानदार  परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच, एक्ट्रेस ने अपनी खुशी को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा हर जर्नी में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। आर्टिकल 370 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। पिछले 14 सालों से मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है और अपने काम को ही बोलने दिया है।
यह सम्मान उम्मीद, लगन, हिम्मत और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा जैसा लगता है। यह एक ऐसा सपना है जिसे मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं।
इतना ही नहीं यामी गौतम ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा से ही आर्टिकल 370 फिल्म पर भरोसा था। यह फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी क्रू को भी धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड सपने का अंत नहीं बल्कि शुरुआतत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार न माने। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY