रविवार, 19 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
6 6 6 6..4 4 4 4..रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर अगरकर और गंभीर को दिया करारा जवाब, भावुक हुईं पत्नी रितिका और विराट, शुभमन​ | UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, बारिश में ढहा कच्चा मकान; चार मासूम समेत 5 की मौत​ | अभी अभीः पूरी दिल्ली में आज रात से हाई अलर्ट, भारी फोर्स तैनात-जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP-बिहार समेत 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट… हिमाचल में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, MP और राजस्थान का मौसम?​

IMD Weather Updates: दिल्ली में आज बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 3040 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधीतूफान आने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बारिश के बीच पूर्वी यूपी में 19 से 20 जुलाई […]

IMD Weather Updates: दिल्ली में आज बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 3040 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधीतूफान आने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बारिश के बीच पूर्वी यूपी में 19 से 20 जुलाई तक कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आईएमडी ने यूपी में 19 से 24 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. वहां पश्चिमी यूपी में 19 से 21 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरे सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 19 से 23 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 20 से 22 जुलाई के दौरान इन क्षेत्रों में कहींकहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

MPराजस्थान और बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी. पूर्वी राजस्थान में 20 से 24 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 22 से 24 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में आज कहींकहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में 19 से 20 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तराखंड में भारी बारिश, हिमाचल में बाढ़ का खतरा

आईएमडी के अनुसार 19 और 20 जुलाई को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 20 और 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के साथ जम्मूकश्मीर के डोडा, कठुआ, रामबन और उधमपुर में अचानक बाढ़ खतरा बना हुआ है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और आसपास के इलाकों में भी अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में भी अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. कोंकणगोवा में 19 से 24 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जबकि केरल और कर्नाटक में भी कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हो सकती है.

वहीं आईएमडी ने जम्मूकश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरजचमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

आईएमडी ने 23 जुलाई तक अरब सागर और 21 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाओं और खराब समुद्री मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY