मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाए दाम; अब हर दिन जारी होगा रेट​

Petrol Diesel Price Hike: ईरानअमेरिका तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। अब देश में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी, जिस पर डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है। Petrol Diesel Price: ईरानअमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार […]

Petrol Diesel Price Hike: ईरानअमेरिका तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। अब देश में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी, जिस पर डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया है।

Petrol Diesel Price: ईरानअमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

सरकारी फरमान जारी किया गया है जिसके मुताबिक अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी। इस ऐलान का जमीन पर विरोध भी दिखने लगा है।

पाकिस्तान में बढ़ी पेट्रोलडीजल की कीमत

सरकार ने पेट्रोल 5.44 पीकेआर प्रति लीटर और डीजल 31.05 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर महंगा किया है। नई दरें शनिवार से लागू हो गईं और ये 20 जुलाई तक प्रभावी रहेंगी।

बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 316.15 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाईस्पीड डीजल की कीमत 354.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अब रोजाना तय होगी पेट्रोलडीजल की कीमत

पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतारचढ़ाव और ईरानअमेरिका तनाव के कारण अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि वजीरएआजम और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी को अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर प्रतिदिन ईंधन की कीमतें तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ओजीआरए अब अपनी वेबसाइट पर कीमतों के साथसाथ उनके निर्धारण के आधार भी सार्वजनिक करेगा।

मार्च की शुरुआत से पाकिस्तान सरकार हर सप्ताह ईंधन की कीमतों की समीक्षा कर रही थी। साथ ही, मध्य पूर्व में संघर्ष के चलते संभावित तेल आपूर्ति संकट को देखते हुए ईंधन बचत के उपाय और अप्रैल में लक्षित ईंधन सब्सिडी भी लागू की गई थी।

पेट्रोलडीजल पर कितना टैक्स वसूल रही पाकिस्तान की सरकार

सरकार फिलहाल पेट्रोल और डीजल पर लगभग 105 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर विभिन्न करों और शुल्कों के रूप में वसूल रही है। इसमें कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन शामिल हैं।

ऑल पाकिस्तान डीलर्स एसोसिएशन ने ईंधन की कीमतें रोजाना तय करने के फैसले का विरोध किया है। संगठन ने कहा कि वह अगले सप्ताह इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार करेगा।

पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी वाहन, मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और छोटे वाहनों में होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर मध्यम और निम्नमध्यम वर्ग पर पड़ता है। वहीं, डीजल का उपयोग भारी परिवहन, बिजली संयंत्रों और बड़े जनरेटरों में होने के कारण इसकी कीमत बढ़ने से माल ढुलाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY