शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
तीसरे वनडे के लिए BCCI ने किया नई टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन बाहर, 23 साल के इस मैच विनर खिलाड़ी को मौका​ | कोटक महिंद्रा की 3 महीने में हुई 5,480 करोड़ रुपये की कमाई, क्या होगा शेयरों पर इसका असर?​ | तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भी फैसला, यह 2 खिलाड़ी होंगे Team India से बाहर, शुभमन गिल इन खिलाड़ियों को देंगे मौका!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Politics

‘उद्धव को प्रदर्शन के वक्त याद आते हैं राम-हनुमान’, संजय शिरसाट का शिवसेना पर तंज, लगाया सियासी फायदे का आरोप​

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को […]

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं। उनकी यह टिप्पणी राममंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर उद्धव की शिवसेना द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर थी।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी इस मुद्दे पर ठाकरे पर निशाना साधा। दावा किया कि उनका ‘राम रक्षा आंदोलन’ अपनी पार्टी को बचाने की एक कोशिश है।

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद भी उद्धव अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इससे पता चलता है कि उद्धव को भगवान राम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया, जब पूर्व सांसद राणा को कुछ दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था, क्योंकि उन्होंने 2022 में ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और राजग के बीच बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने राज्य की राजनीति में “बदलाव” का भी संकेत दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY