शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP: मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ​ | अभी अभीः अमेरिका ने ईरान का वाटर प्लांट किया तबाह, प्यास से मरेंगे लोग​ | अभी-अभी: अभिषेक बनर्जी का बडा ऐलान, इस्तीफा देने वाले सारे नेता ममता के पास लौटें, मैं 1 घंटे में दूंगा रिजाइन…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तीसरे वनडे के लिए BCCI ने किया नई टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन बाहर, 23 साल के इस मैच विनर खिलाड़ी को मौका​

Team India: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच कल लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस सीरीज के अब तक के 2 मैचों में पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले मैच में 6 विकेट से जीत […]

Team India: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच कल लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस सीरीज के अब तक के 2 मैचों में पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की है, वहीं दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

अब तीसरे वनडे से पहले बीसीसीआई ने अपनी टीम बदल दी है. बीसीसीआई ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया से बाहर कर दिया है, वहीं 23 साल के युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है.

वाशिंगटन सुंदर बाहर, 23 साल के इस खिलाड़ी को Team India में मौका

भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है, वाशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी के समय ही चोटिल हो गए थे. वाशिंगटन सुंदर इसी वजह से गेंदबाजी के लिए नही आए और भारत को 5 गेंदबाजों के साथ ही उतरना पड़ा था, वहीं वाशिंगटन सुंदर उस चोट के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

इसी वजह से बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को तीसरे वनडे से बाहर कर दिया है, वहीं उनकी जगह पर 23 साल के हर्ष दुबे को मौका दिया है. हर्ष दुबे ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. भारतीय टीम इस दौरे पर चोट से जूझ रही है, टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पहले ही चोट की वजह से बाहर हो गए हैं.

हर्ष दुबे का हालिया प्रदर्शन रहा है बेहद शानदार

23 साल के हर्ष ने अभी तक दो वनडे खेले हैं और चार विकेट लिए हैं. उन्होंने जून में अफगानिस्तान सीरीज से भारत के लिए डेब्यू किया था. वह बाएं हाथ के बॉलर और बैटर हैं. उन्हें भविष्य में स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है. हर्ष दुबे का आखिरी मैच इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के साथ था. इसमें उन्होंने 30 व 29 रन बनाए थे. साथ ही कुल तीन विकेट लिए थे.

हर्ष दुबे की बात करें तो इस खिलाड़ी को भविष्य के रूप में देखा जा रहा है और इसी वजह से उन्हें लगातार इंडिया ए और टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है.

तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड Team India

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , इशान किशन , अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY