शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
देश में एकबार फिर होगी नोटबंदी! रिजर्व बैंक ने कर ली पूरी तैयारी-जानें पूरी खबर​ | प्लास्टिक नोट आने के बाद क्या कागज के नोट नहीं चलेंगे? जानिए करेंसी से जुड़े हर सवाल का जवाब​ | Agra Crime News: नाम बदला, पहचान बदली, मौत का झूठ बोला… 27 साल बाद बदमाश ‘भूरा’ भोपाल से गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NEET UG परीक्षा देने वाले घटे, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कटऑफ! री-एग्जाम की वजह से बढ़े क्वालीफाइंग मार्क्स?​

NEET UG 2026 Cutoff Detail: नीट यूजी 2026 के नतीजे 16 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। नतीजों में बाद इस बार दो बड़ी बातें सामने आई हैं। पहली, क्वालीफाइंग कटऑफ पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। दूसरी, इसके बावजूद करीब 1.15 लाख कम उम्मीदवार परीक्षा पास कर सके। आवेदन करने […]

NEET UG 2026 Cutoff Detail: नीट यूजी 2026 के नतीजे 16 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। नतीजों में बाद इस बार दो बड़ी बातें सामने आई हैं। पहली, क्वालीफाइंग कटऑफ पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। दूसरी, इसके बावजूद करीब 1.15 लाख कम उम्मीदवार परीक्षा पास कर सके।

आवेदन करने वालों की संख्या लगभग पहले जैसी रही, लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या कम रही। वहीं, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिससे कटऑफ में बड़ा उछाल देखने को मिला। NTA के मुताबिक, रीएग्जाम के कारण छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिला, जिसका असर रिजल्ट पर दिखा।

कटऑफ में बड़ा उछाल

इस साल जनरल और EWS कैटेगरी की क्वालीफाइंग कटऑफ 144 से बढ़कर 213 अंक हो गई। वहीं OBC, SC और ST की कटऑफ 113 से बढ़कर 177 अंक पहुंच गई। करीब 22.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया, लेकिन सिर्फ 19.99 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल यह संख्या 22.09 लाख थी।

इसी वजह से इस बार कुल 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई कर सके, जबकि 2025 में 12.37 लाख उम्मीदवार सफल हुए थे। सफलता दर में EWS सबसे आगे रहा। इस कैटेगरी के 61.8% उम्मीदवार सफल हुए। इसके बाद OBC , SC , General और ST का स्थान रहा।

टॉप स्कोर और NTA की वजह

इस बार परीक्षा का सबसे अधिक स्कोर 715 अंक रहा, जो पिछले साल के 686 से बेहतर है। NTA का कहना है कि रीएग्जाम के कारण छात्रों को ज्यादा तैयारी का समय मिला, जिससे औसत अंक बढ़े और कटऑफ भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। NTA ने स्पष्ट किया है कि यह केवल क्वालीफाइंग कटऑफ है। MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कॉलेजों की एडमिशन कटऑफ अलग होगी, जो हर कॉलेज, राज्य और कैटेगरी के अनुसार तय की जाएगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY