शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अब ध्यान नहीं देता, Amol Parashar ने बताया कैसे करतें हैं अफवाहों से डील​ | ‘मगरमच्छ सुनील को खाता रहा, पापा और मैं देखते रहे’… रोंगटे खड़े कर देगा मंजर​ | ईरान ने अपने कुंभकरण को नींद से जगाया, अब दुनिया की धड़कन बंद करने की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Smartphone Health Features: अब दवा लेना नहीं भूलेंगे आप, Apple और Google Health एप्स में सेट करें Medication Reminder​

ज्यादातर लोग दिन भर फोन में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ चीजों उनको जानकारी नहीं होती है। आज के समय में लोग सिर्फ स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये डिवाइस आपकी सेहत से संबंधित जानकारी सेफ रखता है।  आपको बता दें कि, Google Health, Samsung Health और […]

ज्यादातर लोग दिन भर फोन में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ चीजों उनको जानकारी नहीं होती है। आज के समय में लोग सिर्फ स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये डिवाइस आपकी सेहत से संबंधित जानकारी सेफ रखता है। 
आपको बता दें कि, Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे हेल्थ एप्स की मदद से आप अपना मेडिकल रिपोर्ट कार्ड, दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स एक ही जगह पर सेव कर सकते हैं।
इन एप्स का यह भी फायदा है कि इमरजेंसी की कंडीशन में तो फोन लॉक होने  के बावजूद मेडिकल ID फोन में देखी जा सकती है, जिससे डॉक्टर्स और रेस्कूय टीम को इलाज शुरु करने में आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं मेडिकल ID क्यों जरुरी है। 
मेडिकल ID क्यों जरुरी है?
असल में इन हेल्थ एप्स में पाए जाने वाले Medical ID फीचर किसी भी तरह की इमरजेंसी सिचुएशन में काफी काम आता है। मेडिकल ID फीचर में यूजर अपना नाम, ब्लड ग्रुप, एलर्जी, पहले से किसी बीमारी, रेगुलर दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स को एड कर सकते हैं।
यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए, तो उनके बेहोश हो जाने से मेडिकल ID फोन लॉक होने की कंडीशन में भी एक्सेस की जा सकती हैं। इससे डॉक्टर बिना समय गंवाए आपका जल्द ही इलाज शुरु कर देंगे।
दवा लेना नहीं भूलेंगे
यदि आपको भूलने की बीमारी कुछ ज्यादा ही है या फिर आपके घर में किसी बुजुर्ग को दवा टाइम पर देनी पड़ती है, तो इन हेल्थ एप्स में Medication Reminder सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इससे आप एक टाइम सेट कर सकते हैं और नोटिफिकेशन मिलने से दवा मिस होने का चांस भी कम हो जाएगा। वैसे यह फीचर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉयड जैसी बीमारियों से परेशान लोगों के काफी काम आ सकता है।
मेडिकल रिपोर्ट भी रहेंगी साथ
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एक्सरे, प्रिस्क्रिप्शन, डिस्चार्ज समरी और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड जैसे जरुरी डिटेल्स भी डिजिटल रूप से सेव कर सकते हैं। इससे हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाने पर अपने साथ बारबार फाइल ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
कौनसे फोन में कौनसा एप मिलेगा?
Android स्मार्टफोन: Google Health
Samsung स्मार्टफोन: Samsung Health
iPhone: Apple Health
नींद और फिटनेस पर ध्यान रख सकते हैं
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से आप मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें आप नियमित रुप से रोजाना की एक्टविटीज जैसे नींद, पानी पीने की मात्रा, वजन में बदलाव, मेंटल स्टेट और अन्य हेल्थ डेटा भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY