शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बार-बार कुचलकर युवक को मार डाला​ | गाड़ियों के टायर हमेशा से काले नहीं थे! आखिर कब और क्यों बदला गया इनका कलर?​ | iPhone के एयरड्रॉप से चुराया 15 महिलाओं का प्राइवेट डेटा, रंगे हाथों पकड़े जाने पर वकील की कोर्ट परिसर में सरेआम कुटाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुस्कान, सोनम के बाद अब मेरठ की दामिनी… प्रेमी की खातिर पति को सांप से कटवाकर मार डाला, जानें कैसे रची पूरी साजिश​

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुरुआत में जिस घटना को प्राकृतिक रूप से सांप का काटना माना जा रहा था, वो दरअसल एक […]

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुरुआत में जिस घटना को प्राकृतिक रूप से सांप का काटना माना जा रहा था, वो दरअसल एक सोचीसमझी और बर्बर हत्या निकली. मृतक अतुल पंवार की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को रचा था. ताकि रास्ते के कांटे को हटाकर बीमे की मोटी रकम हासिल की जा सके. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बहसूमा क्षेत्र के मूल निवासी अतुल पंवार पिछले कई सालों से हस्तिनापुर में एक किराए के मकान में रहकर कृष्ण किड्स प्ले स्कूल का संचालन करते थे. करीब सात वर्ष पहले उन्होंने दामिनी नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक छह साल का बेटा भी है.

पत्नी दामिनी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी कि गुरुवार की रात वो पति और बेटा एक ही बिस्तर पर सोए थे. देर रात करीब दो बजे गर्मी लगने पर वह बेटे को लेकर दूसरे कमरे में कूलर में सोने चली गई. सुबह छह बजे जब वह चाय लेकर पहुंची, तो अतुल मृत पड़े थे और बिस्तर पर एक काला सांप रेंग रहा था. ग्रामीणों ने बाद में उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया था.

परिजनों का शक और फोरेंसिक जांच ने घुमाया केस

अतुल की मौत की खबर मिलते ही जब उनके परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्हें पूरी कहानी पर गहरा संदेह हुआ. परिजनों ने शव के दाहिने पैर पर सांप के काटने के निशान देखने के बाद सीधे आरोप लगाया कि यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. उनका शक सीधे दामिनी पर गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. हस्तिनापुर थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. जिस बिस्तर पर अतुल का शव मिला था, वहां से यूरिन और अन्य महत्वपूर्ण जैविक साक्ष्य एकत्र किए गए. इन वैज्ञानिक नमूनों ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया.

20 लाख का बीमा और बस ड्राइवर से इश्क बना हत्या की वजह

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने इस पूरे मामले का आधिकारिक अनावरण करते हुए सनसनीखेज खुलासे किए हैं. पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने दामिनी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दामिनी का अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से प्रेम संबंध चल रहा था. वे दोनों शादी करना चाहते थे और रास्ते से अतुल को हटाना चाहते थे. SSP ने बताया कि मृतक अतुल पंवार का 20 लाख का जीवन बीमा था. इस बड़ी रकम को हड़पने और एक साथ रहने के लिए पत्नी और उसके आशिक ने यह खौफनाक साजिश रची. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल को मारने का प्रयास पहले भी किया जा चुका था. फिलहाल, पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY