महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले कुछ सालों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नए प्रोडक्ट पेश करने की परंपरा को आगे बढ़ा रही है. साल 2026 में भी कंपनी 15 अगस्त को भारतीय बाजार में एक नया मॉडल पेश करने की तैयारी में है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कौनसी SUV लॉन्च की जाएगी.

फिलहाल महिंद्रा कई नए मॉडल्स की टेस्टिंग कर रही है. इनमें पेट्रोलडीजल इंजन वाली गाड़ियां, इलेक्ट्रिक SUV और मौजूदा मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन शामिल हैं. ऐसे में यह तय करना मुश्किल है कि कंपनी किस मॉडल को सबसे पहले बाजार में उतारेगी.
ScorpioN Facelift हो सकती है सबसे बड़ी दावेदार
हाल ही में महिंद्रा को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है. यही वजह है कि इसे 15 अगस्त के लॉन्च के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. ScorpioN को भारतीय बाजार में साल 2022 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद इसमें केवल छोटेमोटे अपडेट किए गए हैं. ऐसे में अब कंपनी इसका मिडलाइफ अपडेट ला सकती है.
नई ScorpioN Facelift में डिजाइन से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड ग्रिल, बदले हुए बंपर और नए हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा SUV के अलॉय व्हील्स और पीछे के हिस्से में भी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है.
केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो अपडेटेड में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. इसमें बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.
फिलहाल ADAS फीचर्स केवल इसके टॉप वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इन्हें कुछ सस्ते वेरिएंट्स तक भी पहुंचा सकती है.
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
नई ScorpioN में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है. इसमें 2.2 लीटर टर्बो डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. वहीं, चुनिंदा वेरिएंट्स में फोरव्हील ड्राइव सिस्टम भी जारी रह सकता है.
इसके अलावा महिंद्रा Vision S और BE 07 इलेक्ट्रिक SUV भी कंपनी के भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं. हालांकि इनकी लॉन्चिंग में अभी समय लग सकता है. कंपनी आने वाले समय में टीजर जारी कर इस बात से पर्दा उठा सकती है कि 15 अगस्त को कौनसी नई SUV भारतीय बाजार में दस्तक देगी.