शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘हनुमानगढ़ी में नमाज’ पर फैला रहे झूठ…CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार​ | रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग​ | रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग​

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. भारतीय टीम को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके बाद रोहित शर्मा पूरी तरह से टूट गए थे. उसी समय रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक सपना देखा था […]

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. भारतीय टीम को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके बाद रोहित शर्मा पूरी तरह से टूट गए थे. उसी समय रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक सपना देखा था और वो था कि वो देश के लिए एक और विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.

हालांकि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल जीतने के तुरंत बाद ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया था. रोहित शर्मा को उसके बाद बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब खबर आ रही है रोहित शर्मा, संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने वार्निंग दी है, वहीं अब खबर आ रही है कि विराट कोहली को भी वार्निंग मिल गई है.

रोहित शर्मा के बाद अब Virat Kohli को मिली चेतावनी

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अभी हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था, बॉर्डरगावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद उन्होंने बीच सीरीज में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अश्विन का मानना है कि मौजूदा समय में सिर्फ नाम और पुरानी उपलब्धियों के भरोसे किसी भी खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया में पक्की नही है, ऐसे में अगर विराट कोहली को आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना है, तो अगले कुछ महीने लगातार प्रदर्शन करना होगा, नही तो उनका भी हाल रोहित शर्मा की तरह ही होगा.

रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को वार्निंग देते हुए कही ये बात

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि

“विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. मैंने उन्हें पहले कभी इतना अच्छा खेलते नहीं देखा. लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि उन्हें अपने शीर्ष स्तर पर बने रहना होगा.”

रविचंद्रन अश्विन ने अपने बयान में यह भी कहा कि

“रोहित ने कोई खराब प्रदर्शन नहीं किया था, फिर भी उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो हैरान करने वाली बात है.”

रविचंद्रन अश्विन ने इसके साथ ही चयनकर्ता और कोच को फटकार लगाई है और कहा है कि खिलाड़ियों के चयन करने और न करने के अलावा टीम बनाने की जिम्मेदारी उनकी है, लेकिन जो खिलाड़ी 1520 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया हो उसके साथ ऐसा व्यवहार करना किसी भी तरह से सही नही है.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY