शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चीन के AI मॉडल ने बढ़ाई टेंशन, Nvidia से छिना नंबर-1 का ताज! Apple ने फिर मारी बाजी​ | महिंद्रा फैंस के लिए बड़ी खबर! स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी लाएगी नई SUV, मिलेंगे नए फीचर्स और दमदार अपडेट्स​ | 7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत… अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, जिस चादर में थी लाश, उससे लिपटकर रोईं बहनें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

OMG 2 विवाद पर Producer Ashwin Varde का बयान, Paresh Rawal के दावे खारिज किए​

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। अब इस मामले पर फिल्म के कोप्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने खुलकर अपनी बात रखी […]

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। अब इस मामले पर फिल्म के कोप्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने खुलकर अपनी बात रखी है और परेश के दावों को गलत बताया है।

प्रोड्यूसर ने बताया कैसे शुरू हुई फिल्म की कहानी

अश्विन वार्डे ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सबसे पहले डायरेक्टर अमित राय ने उन्हें सुनाई थी। कहानी सुनते ही उन्हें लगा कि यह ‘ओह माय गॉड’ जैसी ही है। तब अमित ने बताया था कि परेश ने ही उन्हें इस तरह की कहानी लिखने को कहा था। अश्विन जानते थे कि ‘ओह माय गॉड’ के अधिकार अक्षय कुमार के पास हैं, इसलिए अक्षय की मंजूरी के बिना इस पर काम नहीं किया जा सकता था। अश्विन के मुताबिक, उन्हें बाद में समझ आया कि परेश रावल ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्म को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे, जो कि सही तरीका नहीं था।

सलमान और अजय देवगन को लेकर किया बड़ा खुलासा

परेश ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अक्षय कुमार वाले रोल के लिए उन्होंने पहले अजय देवगन और सलमान खान से बात की थी। इस पर जवाब देते हुए अश्विन वार्डे ने कहा कि अजय देवगन और सलमान खान ने भी परेश रावल से यही कहा था कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है, इसलिए पहले उनसे मंजूरी ली जाए या फिर इस पर आगे काम न किया जाए। इसके बाद अश्विन की कंपनी ने इस स्क्रिप्ट के अधिकार खरीद लिए। यह स्क्रिप्ट आज भी सिर्फ अमित राय के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

परेश रावल का क्रेडिट मांगना पूरी तरह गलत

अश्विन वार्डे ने साफ शब्दों में कहा कि परेश का फिल्म की कहानी पर अपना हक जताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी कई मीटिंग्स हुईं, लेकिन परेश ने कभी नहीं कहा कि कहानी उनकी है, क्योंकि यह सच नहीं है। अश्विन ने आखिर में कहा कि हमने परेश रावल के साथ कोई धोखा नहीं किया है, हमने तो बस उन्हें एक गलत काम करने से रोका था।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY